Budget 2026 Expectations :मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में एम्बिट एसेट मैनेजमेंट के फंड मैनेजर-इक्विटी, त्रिलोक अग्रवाल ने कहा कि थ्री C's यानी कंजम्पशन बूस्ट, फिस्कल कंसोलिडेशन और कैपेक्स को बैलेंस करना FY27 के बजट के लिए मुख्य थीम हो सकती है। उनका मानना है कि FY27 में EPS ग्रोथ मिड-टीन्स के बजाय लो डबल-डिजिट में होगी, जिससे अर्निंग में तेज़ी के बजाय नॉर्मलाइज़ेशन की उम्मीद है। उनके मुताबिक अगले फाइनेंशियल ईयर में फाइनेंस और कंजम्पशन सेक्टर में बेहतर ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
