Budget 2026: समीर अरोड़ा ने कहा-बड़े ऐलान की उम्मीद नहीं, लेकिन कैपिटल गेंस टैक्स घटने से मार्केट 4-5% चढ़ सकता है

हेलियोस कैपिटल के फाउंडर और दिग्गज फंड मैनेजर समीर अरोड़ा का मानना है कि 1 फरवरी को ऐसा कोई बड़ा ऐलान नहीं होगा, जिससे शेयर बाजार की दिशा बदल जाए। उन्होंने कहा कि थोड़े समय के लिए ही सही, अगर कैपिटल गेंस टैक्स घटाया जाता है तो इससे सेंटिमेंट बेहतर होगा और टैक्स-बाद रिटर्न बढ़ेगा

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 4:31 PM
Story continues below Advertisement
यूनियन बजट 1 फरवरी को आएगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार यूनियन बजट पेश करेंगी।

शेयरों के निवेशकों की नजरें यूनियन बजट पर लगी हैं। उन्हें उम्मीद है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के कुछ बड़े ऐलानों से स्टॉक मार्केट में रौनक लौट सकती है। 2026 का आगाज शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा है। बाजार पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला है। हालांकि, हेलियोस कैपिटल के फाउंडर और दिग्गज फंड मैनेजर समीर अरोड़ा का मानना है कि 1 फरवरी को ऐसा कोई बड़ा ऐलान नहीं होगा, जिससे शेयर बाजार की दिशा बदल जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें यूनियन बजट से ज्यादा उम्मीद नहीं है।

FPI पर भारत में टैक्स नहीं लगना चाहिए

अरोड़ा ने कहा, "कोई उम्मीद नहीं है।" हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस में कुछ छोटे बदलावों का ऐलान कर सकती है। लेकिन, इनका बाजार पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। उनका कहना है कि फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPI) पर भारत में टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए। उन पर उनके अपने देश में टैक्स लगना चाहिए, जिस तरह से इंडियन इनवेस्टर्स के लिए विदेश में टैक्स के नियम हैं। हालांकि, उनका मानना है कि पिछले साल रेट्स बढ़ने के बाद सिस्टम को बदलना मुश्किल है।


कैपिटल गेंस टैक्स घटाने का सेंटिमेंट पर अच्छा असर पड़ेगा

उन्होंने कहा कि थोड़े समय के लिए ही सही, अगर सभी इनवेस्टर्स के लिए कैपिटल गेंस टैक्स घटाया जाता है तो इससे सेंटिमेंट बेहतर होगा और टैक्स-बाद रिटर्न बढ़ेगा। उन्होंने कहा, "अगर इस तरह का ऐलान होता है तो मार्केट्स 4-5 फीसदी बढ़ सकता है। टैक्स कम करने का सीधा असर इनवेस्टर्स के रिटर्न पर पड़ता है। वह बढ़ जाता है।" उनका मानना है कि धीरे-धीरे मार्केट सेंटिमेंट बेहतर होगा। इसमें अगले 6-9 महीनों में अर्निंग्स ग्रोथ और ग्लोबल ट्रेड डेवलपमेंट का हाथ होगा।

रुपये में कमजोरी से विदेशी निवेशकों की चिंता बढ़ सकती है

हेलियोस कैपिटल के फाउंडर ने कहा कि मार्केट में आई हालिया गिरावट की वजह वैल्यूएशंस बताई जा रही है, जबकि पिछले सालों में जब मार्केट चढ़ रहा था तब वैल्यूएशंस इसी तरह की थी। उन्होंने कहा कि करेंसी में कमजोरी विदेशी निवेशकों के लिए चिंता की बात हो सकती है। पोर्टफोलियो आउटफ्लो का असर रुपये पर पड़ता है। इससे स्टॉक मार्केट में स्टैबिलिलिटी होने के बावजूद विदेशी इनवेस्टर्स का रिटर्न घट जाता है।

यह भी पढ़ें: Budget 2026: क्या LTCG टैक्स में होगा बड़ा बदलाव? जानें शेयर बाजार में क्यों है डर का माहौल

1 फरवरी को वित्तमंत्री लगातार 9वीं बार पेश करेंगी बजट 

Union Budget 1 फरवरी को आएगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार यूनियन बजट पेश करेंगी। यह बजट ऐसे वक्त आ रहा है, जब टैरिफ ओर जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता है। अमेरिका ने भारत पर सबसे ज्यादा 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसका असर निर्यात पर पड़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।