Get App

Budget 2026 Impact on Market: जिस कारण मार्केट में हाहाकार, वही पसंद आया एक्सपर्ट को, आखिर क्यों?

Budget 2026 Impact on Market: बजट के ऐलानों पर आज स्टॉक मार्केट में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) तो 2-2% से अधिक टूट गए। हालांकि जिस कारण मार्केट में हाहाकार मचा, वही कारण दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा को काफी पसंद आया। जानिए ऐसा क्यों?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 6:07 PM
Budget 2026 Impact on Market: जिस कारण मार्केट में हाहाकार, वही पसंद आया एक्सपर्ट को, आखिर क्यों?
Budget Day Market Crashed: वित्त मंत्री ने जैसे ही शेयर मार्केट में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) पर एसटीटी बढ़ाया, मार्केट में हाहाकार मच गया। (File Photo- Pexels)

Budget 2026 Impact on Market: दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रस्ताव का स्वागत किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण (Nirmala Sitharaman) ने अगले वित्त वर्ष 2027 के बजट में F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) पर STT (सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स) बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव पर स्टॉक मार्केट में हाहाकार मच गया और घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty) 2-2% से अधिक टूट गए। हालांकि इसी प्रस्ताव का शंकर शर्मा ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे रिटेल ट्रे़डर्स की फ्यूचर एंड ऑप्शंस में दिलचस्पी कम होगी और यह उनकी पूंजी को बचाएगा।

Budget 2026: कितना STT बढ़ाने का हुआ ऐलान?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड लगातार नवें बार बजट पेश किया है। इस बजट में उन्होंने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) पर एसटीटी बढ़ा दिया। उन्होंने फ्यूचर्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स पर एसटीटी को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है, यानी इसमें करीब 150% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं ऑप्शंस पर भी एसटीटी को बढ़ाया गया और इसे 0.1% और 0.125% से बढ़ाकर 0.15% करने का प्रस्ताव पेश किया गया है।

Shankar Sharma को क्या आया पसंद प्रस्ताव?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें