Budget Impact: शनिवार, 1 फरवरी को मत्स्य पालन सेक्टर (fisheries sector) पर यूनियन बजट 2025 (Union Budget 2025) की मुख्य घोषणाओं का तत्काल प्रभाव देखने को मिला। बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणाओं के चलते एपेक्स फ्रोजन फूड्स लिमिटेड (Apex Frozen Foods Ltd) के शेयरों में 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। आज सुबह 11:40 बजे एपेक्स फ्रोजन फूड्स लिमिटेड के शेयर 5.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 258.70 पर कारोबार करते नजर आये। यूनियन बजट में मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए अपनी प्रमुख घोषणा में भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्रों (Indian exclusive economic zones) और समुद्रों से मत्स्य पालन का उल्लेख किया गया है। इसमें अंडमान और लक्षद्वीप द्वीपों पर विशेष फोकस रखने पर जोर देने को कहा गया।
