Budget picks: बजट से जुड़ी उम्मीदें इन स्टॉक में भर सकती हैं जोश, 3-4 हफ्तों में ही बदल सकते हैं आपकी किस्मत

Budget 2023:नतीजों के मौसम और बजट के पहले निफ्टी 17800-18200 के रेंज में कंसोलीडेट होता दिखा है। बाजार जानकारों की राय है कि बजट के बाद ये रेंज ऊपर या नीचे किसी भी तरफ टूट सकती है। अगर निफ्टी ऊपर की तरफ 18200 का स्तर तोड़ता है तो फिर ये तेजी 18500 की तरफ जा सकती है

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 11:38 AM
इंडोको रेमिडीज में 372 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 400 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 2 फीसदी रिटर्न मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Budget 2023: 20 जनवरी को खत्म हुआ हफ्ता काफी वोलेटाइल रहा था। लेकिन कारोबार के अंत में ये हफ्ता पॉजिटिव नोट के साथ बंद हुआ। बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते तेजी देखने को मिली। बीते हफ्ते निफ्टी को 18000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को करीब मजबूत सपोर्ट मिलता दिखा। बाजार रेंज बाउंड रहा। वीकली स्केल पर इसमें एक और हफ्ते डोजी कैंडल बनाया था। ये बाजार में दिशाहीनता का संकेत है। पिछले हफ्ते निफ्टी 71 अंकों की तेजी के साथ 18028 के स्तर पर बंद हुआ था। नतीजों के मौसम और बजट के पहले निफ्टी 17800-18200 के रेंज में कंसोलीडेट होता दिखा है।

    बाजार जानकारों की राय है कि बजट के बाद ये रेंज ऊपर या नीचे किसी भी तरफ टूट सकती है। अगर निफ्टी ऊपर की तरफ 18200 का स्तर तोड़ता है तो फिर ये तेजी 18500 की तरफ जा सकती है। वहीं, अगर नीचे की तरफ 17800-17900 का स्तर टूटता है तो फिर ये गिरावट 17500 की तरफ जा सकती है।

    Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि निफ्टी के लिए 17900 –17750 पर मजबूत सपोर्ट है। अब तक चुनौतियों से भरे माहौल में भी ये लेवल कायम रहे हैं। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18150 –18300 के स्तर पर बाधा दिख रही है।


    बाजार दिग्गजों की टॉप 10 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें अगले 3-4 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

    HDFC Securities के सुभाष गंगाधरन (Subash Gangadharan) की पसंद

    Dabur India: Buy | LTP: Rs 566 | डाबर इंडिया में 550 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 590 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    GAIL India: buy | LTP: Rs 99 | गेल इंडिया में 96 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 105 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Bajaj Finance: Sell | LTP: Rs 5,860 | बजाज फाइनेंश में 6075 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 5460 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स

    Divis Laboratories: Sell | LTP: Rs 3,343 | डिवीज लेबोरेटरी में 3430 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 3100 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    HDFC Bank: Buy | LTP: Rs 1,661 | एचडीएफसी बैंक में 1600 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1770 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    SRF: Buy | LTP: Rs 2,105 | एसआरएफ में 2000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2500 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Anand Rathi के जिगर एस पटेल की शॉर्ट टर्म पिक्स

    Minda Corporation: Buy | LTP: Rs 228 | मिंडा कॉरपोरेशन में 215 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 260 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    APL Apollo Tubes: Buy | LTP: Rs 1,197 | एपीएल अपोलो ट्यूबंस में 1140 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1300 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

    Bonanza Portfolio के मीतेश कारवा की शॉर्ट टर्म पिक्स

    GNFC: Buy | LTP: Rs 563.5 | जीएनएफसी में 590 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 660 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 17 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Indoco Remedies: Buy | LTP: Rs 391.5 |इंडोको रेमिडीज में 372 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 400 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 2 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।