BOFA सिक्योरिटीज यूरोप (BOFA Securities Europe), मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) और सोसाइटी जेनरेल (Societe Generale) जैसे विदेशी निवेशकों ने गुरुवार 17 नवंबर को भारतीय डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) में कुल 2.79 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। स्टॉक एक्सचेंजों पर मौजूद जानकारी के मुकाबिक, BOFA सिक्योरिटीज यूरोप ने पेटीएम के करीब 50.26 लाख शेयर खरीदे। मॉर्गन स्टैनली एशिया सिंगापुर PTE ने करीब 60.13 लाख शेयर खरीदे। जबकि सोसाइटी जेनरेल - ODI ने पेटीएम के 70.85 लाख शेयरों को खरीदा।
तीनों विदेशों निवेशकों ने 555 रुपये के औसत भाव पर Paytm के करीब 1,005 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
हालांकि इसी दौरान विदेशी निवेशक SVF इंडिया होल्डिंग्स (केमैन) ने Paytm के 2.93 करोड़ शेयरों को 555.67 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचा। इन शेयरों की कुल वैल्यू 1,630.89 करोड़ रुपये है। 30 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक SVF के पास Paytm की 17.45 हिस्सेदारी या करीब 11.32 करोड़ थे।
Paytm के शेयर गुरुवार को भारी दबाव में रहे और करीब 10 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ 539.80 रुपये के भाव पर बंद हुए। अगस्त के उच्च स्तर से अब तक इस शेयर में करीब 36 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। Paytm के प्री-IPO निवेशकों के लिए हाल ही में लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ है।
अन्य बड़ी डील में, निवेशक माला गोपाल गांवकर (Mala Gopal Gaonkar) ने नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी ऑपरेटर FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स के 1,009 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बल्क डील से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक गांवकर ने 175.48 रुपये के औसत भाव पर Nykaa के करीब 5.75 करोड़ शेयर बेचे।
हालांकि दूसरी तरफ कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड ने 175.25 रुपये के औसत भाव पर Nykaa के 1.7 करोड़ शेयरों को खरीदा है। Nykaa के शेयर गुरुवार को भारी उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई पर आधा फीसदी की बढ़त के साथ 185.55 रुपये के भाव पर बंद हुए।
गुरुवार 17 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर बल्क डील के जरिए किस कंपनी के शेयर खरीदे या बेचे गए, आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं-