Nykaa के शेयरों में कल बड़ी ब्लॉक डील, ₹1,000 करोड़ के शेयर बेचेगी TPG कैपिटल

ब्लॉक डील के तहत Nykaa के शेयरों को 184.55 रुपये पर बेच जाने की संभावना है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 0.5-0.6% फीसदी के डिस्काउंट पर है

अपडेटेड Nov 18, 2022 पर 12:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
TPG कैपिटल के पास नायका की करीब 2.28% हिस्सेदारी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nykaa Shares: नायका की पेरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार 18 नवंबर को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिल सकती है। हमारे सहयोगी न्यूज चैनल CNBC-Awaaz की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म टीपीजी कैपिटल (TPG Capital) शुक्रवार को Nykaa के 12.5 करोड़ शेयर बेच सकती है, जिनकी वैल्यू करीब 1,000 करोड़ रुपये है। सिटीग्रुप (Citigroup) को इस ब्लॉक डील के बैंकर नियुक्त किया गया है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में जब Nykaa के प्री-IPO निवेशकों के लिए हाल ही में लॉक-इन अवधि खत्म हुआ है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लॉक डील के तहत Nykaa के शेयरों को 184.55 रुपये पर बेच जाने की संभावना है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 0.5-0.6% फीसदी के डिस्काउंट पर है। 30 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, TPG कैपिटल के पास नायका की करीब 2.28% हिस्सेदारी थी।

    नायका के प्री-IPO निवेशकों के लिए बीते 10 नवंबर को लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ है। लॉक-इन अवधि के दौरान प्री-IPO निवेशकों के लिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर रोक रहती है।


    यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: इस पेंट कंपनी ने बना दिया करोड़पति, अब भी दिख रहा दम, इस टारगेट पर पोर्टफोलियो में भरें रंग

    पिछले हफ्ते भी हुई थी ब्लॉक डील

    सिटीग्रुप ने पिछले हफ्ते 10 नवंबर को भी Nykaa के लिए एक ब्लॉक डील को पूरा किया था, जिसके तहत कंपनी के 0.6 फीसदी हिस्सेदारी या करीब 306 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए थे। शेयरों की संख्या की बात करें, तो 172 रुपये के भाव पर करीब 1.76 लाख शेयरों ने हाथ बदले थे।

    6 महीने में 26% गिरे नायका के शेयर

    नायका के शेयर गुरुवार 17 नवंबर को बीएसई पर 0.54 फीसदी गिरकर 184.35 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में नायका के शेयरों में 3.32 फीसदी, जबकि पिछले 6 महीनों में इसमें करीब 26 फीसदी की गिरावट आई है।

    Nykaa को सितंबर तिमाही में 5.19 करोड़ का मुनाफा

    Nykaa ने मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 5.19 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1.17 करोड़ रुपये रहा था। नायका का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही के दौरान 1,230.8 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज किए गए 885.26 करोड़ रुपये के मुनाफे से 39 फीसदी अधिक है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।