Multibagger Stock: इस पेंट कंपनी ने बना दिया करोड़पति, अब भी दिख रहा दम, इस टारगेट पर पोर्टफोलियो में भरें रंग

Multibagger Stock: पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी कंसाई नेरोलैक पेंट्स ने निवेशकों के पोर्टफोलियो में शानदार रंग भरा है। लांग टर्म में इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है

अपडेटेड Nov 17, 2022 पर 7:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kansai Nerolac का जुलाई-सितंबर 2022 में स्टैंडएलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 1810 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी कंसाई नेरोलैक पेंट्स ने निवेशकों के पोर्टफोलियो में शानदार रंग भरा है। लांग टर्म में इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इस साल यह 25 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है लेकिन बाजार के जानकारों के मुताबिक इसके शेयर 520 रुपये के भाव (Kansai Nerolac Paints Share Price) तक पहुंच सकते हैं जो मौजूदा भाव से करीब 17 फीसदी अपसाइड है। कंसाई नेरोलैक पेंट्स के शेयर आज बीएसई पर 444.10 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 23,933.42 करोड़ रुपये है।

    20 साल में बना दिया करोड़पति

    कंसाई नेरोलैक पेंट्स के शेयर 8 नवंबर 2002 को 4.02 रुपये के भाव (Kansai Nerolac Paints Share Price) पर थे। इसके बाद 20 साल में यह करीब 110 गुना बढ़कर अब तक 444.10 रुपये पर पहुंच चुका है। इसका मतलब हुआ कि उस समय कंसाई नेरोलैक पेंट्स में लगाए हुए 1 लाख रुपये अब तक 1.10 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई।


    IRFC Share Price: दो दिन में 14% उछल गए शेयर, इस कारण निवेशकों ने जमकर की खरीदारी

    पिछले साल इसके शेयर 17 नवंबर 2021 को इसके शेयर 629.65 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। इसके बाद बिकवाली के दबाव में यह 43 फीसदी टूटकर 22 जून 2022 को 52 हफ्ते के रिकॉर्ड निचले स्तर 358.05 रुपये पर फिसल गया। हालांकि फिर इसमें खरीदारी का रूझान लौटा और अब तक यह 24 फीसदी रिकवरी हो चुका है लेकिन अभी भी यह एक साल के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से 30 फीसदी डिस्काउंट पर है।

    Investment Strategy: अगले साल निवेश के लिए क्या होनी चाहिए स्ट्रेटजी? दुनिया की सात इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स यहां लगाएंगी पैसे

    अब आगे क्या है रूझान

    Kansai Nerolac का जुलाई-सितंबर 2022 में स्टैंडएलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 1810 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का मुनाफा भी उम्मीद से थोड़ा ही कम रहा। कंपनी अपने ब्रांड को बनाने के लिए अधिक खर्च कर रही है। इसका असर कंपनी की वित्तीय सेहत पर दिख सकता है। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स ने इसे ऐड रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 520 रुपये पर फिक्स किया है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।