Bulk Deals: जुपिटर इंडिया फंड के ट्रस्टी के रूप में रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड पीएलसी ने 6 दिसंबर को हिमतसिंग्का सीड में आधा प्रतिशत हिस्सेदारी 195.22 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची। हिस्सेदारी बिक्री का कुल मूल्य 13.48 करोड़ रुपये है। अक्टूबर 2024 तक ज्यूपिटर इंडिया फंड के पास हिमतसिंग्का में 5.01 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। ये स्टॉक आधा प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। वहीं साइबरटेक सिस्टम्स एंड सॉफ्टवेयर भी फोकस में था। रेशनल इक्विटी फ्लैगशिप फंड I ने कंपनी में 0.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 224.05 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची है। इसकी कीमत 3.6 करोड़ रुपये है। शेयर में 2 प्रतिशत की तेजी आई।
