Bulk Deals: वैनगार्ड ग्रुप ने की 1000 करोड़ रुपये की खरीदारी, 7 कंपनियों में खरीदे शेयर

UBS प्रिंसिपल कैपिटल एशिया लिमिटेड ने भी 20 सितंबर को कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेची। शुक्रवार को BSE सेंसेक्स में 1.63 फीसदी की दमदार रैली देखी गई और यह 84,544.31 के लेवल पर बंद हुआ है। दूसरी ओर, निफ्टी 50 में भी 1.48 फीसदी की तेजी आई और यह 25,790.95 के लेवल पर बंद हुआ

अपडेटेड Sep 21, 2024 पर 2:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
20 सितंबर को शेयर बाजार में बड़ी बल्क डील देखी गई।

Bulk deals: 20 सितंबर को शेयर बाजार में बड़ी बल्क डील देखी गई। इसके तहत, वैनगार्ड ग्रुप ने 7 भारतीय लिस्टेड कंपनियों में करीब 1000 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। इसके साथ ही UBS प्रिंसिपल कैपिटल एशिया लिमिटेड ने उसी दिन कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेची। शुक्रवार को BSE सेंसेक्स में 1.63 फीसदी की दमदार रैली देखी गई और यह 84,544.31 के लेवल पर बंद हुआ है। दूसरी ओर, निफ्टी 50 में भी 1.48 फीसदी की तेजी आई और यह 25,790.95 के लेवल पर बंद हुआ।

इन 7 कंपनियों में बल्क डील

वैनगार्ड ग्रुप इंक ए/सी वैनगार्ड टोटल इंटरनेशनल स्टॉक इंडेक्स फंड

  1. अरविंद फैशन में 588.68 रुपये की औसत कीमत पर 6.72 लाख शेयर खरीदे।
  2. कॉनकॉर्ड बायोटेक में 2596.08 रुपये की औसत कीमत पर 6.98 लाख शेयर खरीदे।
  3. फाइव-स्टार बस फिन में 806.46 रुपये की औसत कीमत पर 20.56 लाख शेयर खरीदे।
  4. जीनस पावर इंफ्राटेक में 416.31 रुपये की औसत कीमत पर 15.2 लाख शेयर खरीदे।
  5. मार्कसन्स फार्मा में 316.85 रुपये की औसत कीमत पर 26.97 लाख शेयर खरीदे।
  6. संसेरा इंजीनियरिंग में 1669.38 रुपये की औसत कीमत पर 13.2 लाख शेयर खरीदे।
  7. VA टेक वाबैग में 1516.23 रुपये की औसत कीमत पर 3.13 लाख शेयर खरीदे।


वैनगार्ड ग्रुप इंक ए/सी वैनगार्ड इमर्जिंग मार्केट्स स्टॉक इंडेक्स फंड वैनगार्ड इंटरनेशनल की एक सीरीज

  1. कॉनकॉर्ड बायोटेक में 5.77 लाख शेयर 2596.08 रुपये की औसत कीमत पर खरीदे।
  2. फाइव-स्टार बस फिन में 17.23 लाख शेयर 806.46 रुपये की औसत कीमत पर खरीदे।
  3. मार्कसन्स फार्मा में 20.13 लाख शेयर 316.85 रुपये की औसत कीमत पर खरीदे।

यूबीएस प्रिंसिपल कैपिटल एशिया लिमिटेड

  1. कॉनकॉर्ड बायोटेक में 7.4 लाख शेयर 2589.86 रुपये की औसत कीमत पर बेचे।
  2. फाइव-स्टार बस फिन में 15.8 लाख शेयर 806.46 रुपये की औसत कीमत पर बेचे।
  3. आईआईएफएल सिक्योरिटीज में 17.11 लाख शेयर 309.84 रुपये की औसत कीमत पर बेचे।
  4. मार्कसंस फार्मा में 34.02 लाख शेयर 317.22 रुपये की औसत कीमत पर बेचे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।