मार्केट के सेटअप और बाजार में कमाई की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीस-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए आज बड़ा दिन है। वीकली ऑप्शन एक्सपायरी आज है। आज ही US और भारत दोनों के CPI महंगाई आंकड़े आएंगे। पूर्व एशियाई बाजारों में आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। भारत में ज्यादातर रैली शॉर्ट कवरिंग के चलते आई है। निफ्टी बार-बार 17800 को टेस्ट कर रहा है। बैंक निफ्टी ने कल कुछ राहत दिखाई थी।
