Buy the dip: उतरते-चढ़ते मार्केट में इन 6 मिडकैप शेयरों पर लगाएं दांव, भर जाएगी झोली

Buy the dip: पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में भारी उथल-पुथल दिख रही है। लगातार दो दिनों तक दुनिया भर के स्टॉक मार्केट लगभग क्रैश हो गए थे। बैंक ऑफ जापान के आश्वासन के बाद इसमें रिकवरी शुरू हुई। निवेशकों का सबसे अधिक जोर मिडकैप स्टॉक्स पर दिख रहा है। हालांकि सवाल ये उठता है कि किन मिडकैप शेयरों पर दांव लगाए, इस पर दो एक्सपर्ट ने छह शेयर सुझाए हैं। यह उन शेयरों की डिटेल्स दी जा रही है

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 3:31 PM
शेयरों की तेज बिकवाली के चलते इनके भाव नीचे आए तो कुछ निवेशकों ने गिरावट पर खरीदारी की स्ट्रैटेजी अपनाई जिससे स्टॉक मार्केट की रिकवरी को सपोर्ट मिला।

Buy the dip: पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में भारी उथल-पुथल दिख रही है। लगातार दो दिनों तक दुनिया भर के स्टॉक मार्केट लगभग क्रैश हो गए थे। बैंक ऑफ जापान के आश्वासन के बाद इसमें रिकवरी शुरू हुई। इसके अलावा शेयरों की तेज बिकवाली के चलते इनके भाव नीचे आए तो कुछ निवेशकों ने गिरावट पर खरीदारी की स्ट्रैटेजी अपनाई जिससे स्टॉक मार्केट की रिकवरी को सपोर्ट मिला। निवेशकों का सबसे अधिक जोर मिडकैप स्टॉक्स पर दिख रहा है। हालांकि सवाल ये उठता है कि किन मिडकैप शेयरों पर दांव लगाए, इस पर दो एक्सपर्ट ने छह शेयर सुझाए हैं। यह उन शेयरों की डिटेल्स दी जा रही है।

Atul (टारगेट प्राइस: 9100 रुपये)

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) स्नेहा पोद्दार के मुताबिक एंड-यूजर मार्केट डिमांड बढ़ गई है और ओवरऑल डिमांड में इस वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में तेजी आएगी। अतुल अपने प्लांट की एफिशिएंसी को सुधारने, कैपेसिटी को बढ़ाने, मार्केट शेयर बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर विस्तार के लिए कई कदम उठा रही है। इसकी लिक्विड एपॉक्सी रेजिन्स प्लांट चालू होने को तैयार है। इसके अलावा कॉस्टिक सोडा प्लांट को दिसंबर 2023 में कई दिक्कतों से जूझना पड़ा था लेकिन इन्हें काफी हद तक जून 2024 तिमाही में सुलझा लिया गया। इन सब बातों को देखते हुए स्नेहा ने इसमें 9100 रुपये के टारगेट प्राइस पर पैसे लगाने की सलाह दी है।


Kaynes (टारगेट प्राइस: 5000 रुपये)

एंड-टू-एंड और IoT (इंटनरेट ऑफ थिंग्स)-इनेबल्ड इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरर कीन्स का वित्त वर्ष 2024 में ऑर्डर बुक ग्रोथ काफी मजबूत रहा। इसे एयरोस्पेस एंड आउटरस्पेस, इंडस्ट्रियल एंड ईवी और मेडिकल सेक्टर में तीन बड़े लॉन्ग टर्म ऑर्डर्स मिले हैं जिससे वित्त वर्ष 2025 में ग्रोथ सुनिश्चित हुआ है। इसे दो साल का अहम इंडस्ट्रियल ऑर्डर भी मिला है। मेडिकल इक्विपमेंट मुहैया कराने वाली एक दिग्गज कंपनी से इसे अमेरिका और ईयू में सप्लाई का अहम ऑर्डर मिला है जिससे इसे अच्छा रेवेन्यू मिलेगा। ऐसे में स्नेहा ने इसमें निवेश के लिए टारगेट प्राइस 5000 रुपये फिक्स किया है।

KEI (टारगेट प्राइस: 5230 रुपये)

सोलर, रेलवेज, पावर औ ट्रैक्शन सेगमेंट में हेल्दी ऑर्डर के चलते ऑटो और इंडस्ट्रियल, दोनों सेगमेंट्स में आउटलुक शानदार बना हुआ है। केईआई के मैनेजमेंट ने 5-6 साल में 20 फीसदी रेवेन्यू निर्यात से हासिल करने का लक्ष्य रखा है। लेड एसिड बैट्री की मांग ऑटो और इंडस्ट्रियल, दोनों ही सेगमेंट से अच्छी दिख रही है। घरेलू और निर्यात बाजारों में अच्छी मांग बनी हुई है। कंपनी वैश्विक बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए काम कर रही है और यूरोप और अमेरिकी बाजारों में उसे अच्छी पकड़ मिल रही है। ऐसे में स्नेहा पोद्दार ने इसमें 5230 रुपये के टारगेट पर पैसे लगाने की सलाह दी है।

Crompton Greeves (टारगेट प्राइस: 552 रुपये)

क्रॉम्प्टन ग्रीव्स का कारोबार दो कारोबारी सेगमेंट्स- लाइटिंग और इलेक्ट्रिकल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में फैला हुआ है। जून 2024 तिमाही मे इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.4 फीसदी उछलकर 21.4 अऱब रुपये पर पहुंच गया। इलेक्ट्रिकल कंज्यूमर ड्यूरेबल रेवेन्यू 20.8 फीसदी और लाइटिंग रेवेन्यू 1.9 फीसदी बढ़ा। कॉस्ट सेविंग्स, प्राइस हाईक और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स के चलते ग्रॉस मार्जिन 1.06 फीसदी उछाल आई। विज्ञापनों पर अधिक खर्च के बावजूद इसका EBITDA मार्जिन 0.97 फीसदी उछल गया। ब्याज पर 24.6 फीसदी कम खर्च के चलते इसकी नेट इनकम 28.2 फीसदी बढ़कर 1.5 अरब रुपये पर पहुंच गई। ऐेसे में आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के हेड फंडामेंटल रिसर्च (इनवेस्टमेंट सर्विसेज) नरेंद्र सोलंकी ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस भी 508 रुपये से बढ़ाकर 552 रुपये कर दिया है। उनका मानना है कि वित्त वर्ष 2024-26 के बीच इसका रेवेन्यू सालाना 13 फीसदी और नेट इनकम 31 फीसदी की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ेगी।

Sumitomo Chemicals (टारगेट प्राइस: 570 रुपये)

कच्चे माल की स्थिर कीमतें, हाई-कॉस्ट स्टॉक्स के लिक्विडेशन और बेहतर प्रोक्यूरमेंट एफिशिएंसी के चलते दिग्गज केमिकल कंपनी सुमिटोमो केमिकल का ग्रॉस मार्जिन जून तिमाही में सालाना आधार पर 7.80 फीसदी उछलकर 38.9 फीसदी पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 2.80 फीसदी की गिरावट आई। मैनजमेंट को भरोसा है कि मौजूदा ग्रॉस मार्जिन बना रहेगा, अगर कीमतें उसके पक्ष में रही। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 6 नए एग्रोकेमिकल ब्रांड- एंबिट, ट्रेजर, ब्लॉग, युनिको, रुम्पुस और कुफ्लो लॉन्च किया। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2025 के अनुमानित EPS में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन वित्त वर्ष 2026 के ईपीएस को बढ़ा दिया है। नरेंद्र सोलंकी का मानना है कि वित्त वर्ष 2024-26 में इसका रेवेन्यू सालाना 17 फीसदी और नेट प्रॉफिट 36 फीसदी की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ सकता है।उन्होंने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 530 रुपये से बढ़ाकर 570 रुपये कर दिया है।

Mahanagar Gas Ltd. (टारगेट प्राइस: 2,264 रुपये)

नरेंद्र सोलंकी के मुताबिक जून 2024 तिमाही में इसका EBIDA 3.8 अरब रुपये के अनुमान की तुलना में 4.2 अरब रुपये रहा। तिमाही आधार पर इसमें 6 फीसदी की तेजी रही लेकिन सालाना आधार पर इसमें 19 फीसदी की गिरावट रही। महानगर गैस का शुद्ध मुनाफा 3.6 अरब रुपये की तुलना में 2.8 अरब रुपये रहा। तिमाही आधार पर इसमें 7 फीसदी की तेजी आई लेकिन सालाना आधार पर यह 22 फीसदी गिर गया। जून 2024 तिमाही में इसका वॉल्यूम सालाना आधार पर 13.1 फीसदी और तिमाही आधार पर 3.2 फीसदी उछलकर 38.6 लाख क्यूबिक मीटर प्रतिदिन पर पहुंच गया। वॉल्यूम बढ़ाने के लिए यह मार्केटिंग के नए तरीकों पर काम कर रही है जो पॉजिटिव हो सकता है क्योंकि पिछले दस साल में वॉल्यूम सिर्फ 5 फीसदी बढ़ा है। ऐसे में नरेंद्र सोलंकी ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 2264 रुपये पर फिक्स किया है।

Suzlon की शॉपिंग पर शेयर बने रॉकेट, दो किश्तों में सुजलॉन की नए सेगमेंट में हो जाएगी एंट्री

Hindustan Zinc के शेयरों को इस खुलासे से मिला सपोर्ट, खरीदारी पर 3% चढ़ गए भाव

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।