आरबीआई गवर्नर द्वारा पॉलिसी का ऐलान करते वक्त रेपो में बढ़ोत्तरी नहीं किया जाना बाजार को पसंद आ रहा है। रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर यथावत बनाये रखने से बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी 17,600 के पार निकल गया है। रियल्टी, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। इससे निफ्टी रियल्टी इंडेक्स दिन की ऊंचाई पर पहुंच कर कारोबार कर रहा है। ऐसे में आज बाजार में कमाई के लिए शुभम अग्रवाल ने एबीबी इंडिया पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि अमित सेठ ने गोदरेज कंज्यूमर में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा आशीष बहेती ने एचडीएफसी लाइफ पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने ल्यूमैक्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः ABB India
शुभम अग्रवाल ने ABB India के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 73 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 90 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 58 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
अमित सेठ ने Godrej Consumer पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Godrej Consumer में 975 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 969 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः HDFC Life
आशीष बहेती ने HDFC Life पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि HDFC Life में 508 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 530/545 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 495 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Lumax
सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Lumax का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Lumax के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1839 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )