Get App

बाजार में तीसरे दिन खरीदारी का मूड, ऐसे में इन स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Lupin के स्टॉक में Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 2160 के स्ट्राइक वाली कॉल 80 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 125-145 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 54 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 05, 2025 पर 11:48 AM
बाजार में तीसरे दिन खरीदारी का मूड, ऐसे में इन स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
LIC Housing Finance पर Sharekhan संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 582 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: बाजार में लगातार तीसरे दिन खरीदारी का मूड देखने को मिला। निफ्टी 23750 के करीब फ्लैट कारोबार करता नजर आया। बैंक निफ्टी में हल्की तेजी देखने को मिली। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में एक परसेंट से ज्यादा का उछाल नजर आया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने ल्युपिन पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने यूपीएल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एबी फैशन एंड रिटेल पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Lupin

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Lupin के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 2160 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 80 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 125-145 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 54 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः UPL Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने UPL में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि UPL में 645 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 662-680 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 632 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें