बाजार में लगातार तीसरे दिन खरीदारी का मूड, ऐसे में इन स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Piramal Enterprises के स्टॉक में Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 940 के स्ट्राइक वाली कॉल 18.85 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 27-32 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 11.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Mar 19, 2025 पर 11:00 AM
Story continues below Advertisement
Balarampur Chini पर Mirae Asset Sharekhan के संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 541 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: बाजार में लगातार तीसरे दिन खरीदारी का मूड देखने को मिला। इंट्राडे में निफ्टी 22900 के पार निकला। बैंक निफ्टी की रफ्तार और तेज हुई। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स करीब 2 परसेंट मजबूत होता हुआ नजर आया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने पीरामल एंटरप्राइजेज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने सिनजीन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए डिवीज लैब पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने बलरामपुर चीनी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Piramal Enterprises

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Piramal Enterprises के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 940 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 18.85 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 27-32 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 11.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Syngene Future


Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Syngene में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Syngene में 696 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 720-745 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 686 रुपये पर लगाएं।

Top Intraday Calls: बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Divis Lab

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने Divis Lab पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Divis Lab में 5827 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 5900-6000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5765 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Balarampur Chini

Mirae Asset Sharekhan के संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Balarampur Chini का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Balarampur Chini के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 541 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।