Get App

Buzzing Stocks: अदाणी के स्टॉक्स से लेकर टाटा मोटर्स तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 2 जुलाई को हरे निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 45 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 02, 2024 पर 8:55 AM
Buzzing Stocks: अदाणी के स्टॉक्स से लेकर टाटा मोटर्स तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर
Buzzing Stocks: सकुमा एक्सपोर्ट्स को बोनस शेयर जारी करने के लिए बोर्ज से मंजूरी मिली है

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 2 जुलाई को हरे निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 45 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों में अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स से लेकर टाटा मोटर्स और पतंजलि फूड्स तक शामिल हैं।

1. अदाणी ग्रुप के शेयर

अदाणी ग्रुप पर रिपोर्ट जारी करने वाली अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है। करीब 46 पन्नों का यह नोटिस 27 जून को दिया गया। हिंडनबर्ग ने एक इनवेस्टर्स पार्टनर के जररिए ऑफशोर फंड स्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हुए अदाणी के शेयरों को शॉर्ट किया था।

2. पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods)

पतंजलि फूड्स ने 1 जुलाई को कहा कि उसके बोर्ड ने अपनी पैरेंट कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के नॉन-फूड बिजनेस को 1,100 करोड़ रुपये में किस्तों में खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पतंजलि आयुर्वेद के को-फाउंडर रामदेव हैं, जबकि बालकृष्ण कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें