Buzzing Stocks: भारती एयरटेल से टाटा केमिकल्स तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकती है जोरदार हलचल
Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 6 अगस्त को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 163 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है
Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 6 अगस्त को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 163 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में भारती एयरटेल से लेकर ओएनजीसी और टाटा केमिकल्स शामिल हैं।
1. भारती एयरटेल (Bharti Airtel)
भारती एयरटेल का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 158 फीसदी बढ़कर 4,160 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,612 करोड़ रुपये रहा था। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 2.8 फीसदी बढ़कर 38,506 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 37,440 करोड़ रुपये था।
2. ओएनजीसी (ONGC)
कंपनी का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 42.8 फीसदी घटकर 10,236 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 17,893करोड़ रुपये रहा था। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 1.7 फीसदी बढ़कर 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1.63 लाख करोड़ रुपये था।
3. टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals)
कंपनी के लिए जून तिमाही के नतीजे मिलेजुले रहे। मार्जिन में सालाना आधार पर 9.60 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन तिमाही आधार पर 2.10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई
4. दीपक नाइट्राइट (Deepak Nitrite)
कंपनी का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 35 फीसदी बढ़कर 202.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 150 करोड़ रुपये रहा था। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 22.5 फीसदी बढ़कर 2,166.8 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,768.3 करोड़ रुपये था।
5. ल्यूपिन (Lupin)
कंपनी को महाराष्ट्र जीएसटी अथॉरिटी से 672.4 करोड़ रुपये के टैक्स और जुर्माने की वसूली के लिए कारण बताओ नोटिस मिला है।
6. बायोकॉन (Biocon)
आंध्र प्रदेश में बायोकॉन की साइट 5 को स्वैच्छिक कार्रवाई के साथ स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट मिली।
7. अरबिंदो फार्मा (Aurbindo Pharma)
अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर ने यूजिया यूनिट 2 को आधिकारिक कार्रवाई के रूप में वर्गीकृत किया।
8. बांग्लादेश संकट के चलते इन शेयरों पर फोकस
मैरिको, वीआईपी इंडस्ट्रीज, जुबिलेंट फूड, ट्रेंट के शेयर आज के कारोबार के दौरान बांग्लादेश संकट के चलते फोकस में रहेंगे।
9. बाजार के अनुमानों से बेहतर रहे इन कंपनियों के नतीजे