Buzzing Stocks: अदाणी पावर से लेकर एस्टर DM तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर

Buzzing Stocks in News: पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी के आज 1 अगस्त को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 44.5 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जो आज कारोबार शुरू होने के पहले से खबरों के दम में सुर्खियों में बने हुए हैं

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 9:19 AM
Buzzing Stocks: अदाणी पावर का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 55 प्रतिशत घटा है

Buzzing Stocks in News: पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी के आज 1 अगस्त को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 44.5 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जो आज कारोबार शुरू होने के पहले से खबरों के दम में सुर्खियों में बने हुए हैं। इन शेयरों में एस्टर डीएम से लेकर गोदरेज प्रॉपर्टीज और अदाणी पावर तक शामिल हैं।

1. एस्टर डीएम (Aster DM)

कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 1,002 करोड़ रुपये हो गया। वहीं शुद्ध मुनाफा (एनसीआई के बाद) इस दौरान 80 प्रतिशत बढ़कर 74 करोड़ रुपये हो गया।

2. रिलैक्सो फुटवियर (Relaxo Footwear)


कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 1 प्रतिशत बढ़कर 748 करोड़ रुपये हो गया। वहीं शुद्ध मुनाफा इस दौरान सालाना आधार पर 21 प्रतिशत गिरकर 44 करोड़ रुपये हो गया।

3. फीनिक्स मिल्स (Phoenix Mills)

कंपनी ने 2 रुपये के फेस वैल्यू के साथ 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है।

4. मेस्ट्रोस इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस सिस्टम्स (Maestros Electronics & Telecommunications Systems)

कंपनी ने रक्षा मंत्रालय से डीजी आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस से एक डील हासिल की है। यह डील पोर्टेबल लाइटवेट कम्प्यूटरीकृत मल्टी-चैनल ईसीजी मशीनों के 178 पीस की डिलीवरी के लिए है।

5. गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties)

कंपनी ने जून तिमाही में 520 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 125 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू में 21.1 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 739 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 936 करोड़ रुपये था। कंपनी ने 125.7 करोड़ रुपये का EBITDA घाटा दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 149 करोड़ रुपये था।

6. भेल (BHEL)

कंपनी का शुद्ध घाटा थोड़ा बढ़कर 211.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 205 करोड़ रुपये था। वहीं रेवेन्यू इस दौरान 9.6 प्रतिशत बढ़कर 5,485 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 5,003 करोड़ रुपये था।

7. महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra)

M&M ने 2,612 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 27,039 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। ऑटोमोटिव सेगमेंट में रेवेन्यू में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई जो 18,947 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा, ऑटो सेगमेंट का EBIT मार्जिन सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत से बढ़कर 9.5 प्रतिशत हो गया।

8. बिरलासॉफ्ट (BirlaSoft)

बिरलासॉफ्ट का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 16.6 प्रतिशत गिरकर 150.2 करोड़ रुपये रहा। वहीं रेवेन्यू इस दौरान 2.6 प्रतिशत गिरकर 1,327.4 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,362.5 करोड़ रुपये था।

9. क्रॉम्पटन ग्रीव्स इलेक्ट्रिकल्स (Crompton Greaves Electricals)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 152.35 करोड़ रुपये रहा। वहीं रेवेन्यू इस दौरान 14 प्रतिशत बढ़कर 2,137.69 करोड़ रुपये हो गया।

10. अदाणी पावर (Adani Power)

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 55 प्रतिशत घटकर 3,900 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 8,759 करोड़ रुपये था। वहीं इसका रवेन्यू इस दौरान 29 प्रतिशत बढ़कर 14,717 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 11,005 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें- Damani Portfolio: इंडिया सीमेंट्स के शेयर बेचकर राधाकिशन दमानी ने कमाए करोड़ों; मुनाफा और तगड़ा होता, अगर...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।