Buzzing Stocks: जेन टेक्नोलॉजीज से लेकर अशोका बिल्डकॉन तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Buzzing Stocks in News: शेयर बाजार आज सोमवार 4 नवंबर को लगभग सपाट कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से पहले दुनिया भर के शेयर बाजार सतर्क नजर आ रहे हैं। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डाल लेते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Nov 04, 2024 पर 10:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Buzzing Stocks: वेल्सपन कॉर्प को अमेरिका में 2 बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिनकी वैल्यू लगभग 1300 करोड़ रुपये है

Buzzing Stocks in News: शेयर बाजार आज सोमवार 4 नवंबर को लगभग सपाट कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से पहले दुनिया भर के शेयर बाजार सतर्क नजर आ रहे हैं। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डाल लेते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में अशोका बिल्डकॉन से लेकर हीरो मोटोकॉर्प और प्रीमियर एनर्जीज तक शामिल हैं।

1. जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies)

सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 365.3% बढ़कर 63.4 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 13.6 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 263.7% बढ़कर 241.8 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 18.96 करोड़ रुपये था।

2. बोंडाडा इंजीनियरिंग (Bondada Engineering)


सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 142.1% बढ़कर 36 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 14.9 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 62.5% बढ़कर 480.6 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 295.7 करोड़ रुपये था।

3. हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp)

अक्टूबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री 18.1% बढ़कर 6.79 लाख यूनिट रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 5.74 लाख यूनिट थी। कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 17.4% बढ़कर 6.57 लाख यूनिट रही। वहीं एक्सपोर्ट्स 43.02% बढ़कर 21,688 यूनिट रहा।

4. प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies)

कंपनी की सहायक कंपनियों- प्रीमियर एनर्जीज इंटरनेशनल और प्रीमियर एनर्जीज फोटोवोल्टिक को दो बड़े इंडिपेंडेंट बिजली उत्पादकों (IPPs) और अन्य से कुल 560 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर मिले हैं। इनमें सोलर मॉड्यूल के लिए 513 करोड़ रुपये और सोलर सेल के लिए 47 करोड़ रुपये का ऑर्डर शामिल हैं।

5. अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon)

अशोका बिल्डकॉन को 312.13 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MSETCL) से मिला है और अमरावती के नंदगांव पेठ में 400/220 kV सबस्टेशन लगाने के लिए है। साथ ही अमरावती जोन MSETCL के तहत एसोसिएटेड ट्रांसमिशन लाइंस भी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

6. एनसीसी (NCC)

अक्टूबर में कंपनी को राज्य, केंद्र सरकार और प्राइवेट कंपनियों से कुल 3,496 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 110.21 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.

7. वेल्सपन कॉर्प (Welspun Corp)

कंपनी को प्राकृतिक गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स के लिए कोटेड HSAW पाइपों की सप्लाई के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में दो बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिनकी वैल्यू लगभग 1300 करोड़ रुपये है। इन ऑर्डर का FY26 के दौरान पूरा किया जाना है।

8. एमओआईएल (MOIL)

1 नवंबर से 44 फीसदी और उससे अधिक मैंगनीज कंटेंट वाले ओर की कीमत में 7 फीसदी की कटौती की जाएगी तथा 44 फीसदी से कम मैंगनीज कंटेंट वाले ओर की कीमत में 1 फीसदी की कटौती की जाएगी।

9. एनबीसीसी (NBCC)

कंपनी को पावर ग्रिड, MGKVP और SSVV वाराणसी से 235 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर प्राप्त किए. कंपनी ने कहा कि ऑर्डर में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से 186.46 करोड़ रुपये की प्रोजेक्ट शामिल है, जिसमें गुरुग्राम में पावर ग्रिड के कॉर्पोरेट ऑफिस बिल्डिंग का रेनोवेशन शामिल है।

10. सन फार्मा (Sun Pharma)

न्यू जर्सी के अमेरिकी जिला न्यायालय ने सन फार्मा की ओर से लेक्सेलवी के लॉन्च में देरी के लिए प्रारंभिक निषेधाज्ञा दी है। इस फैसले के चलते, कंपनी को अगले अनुकूल अदालती फैसले तक या मुकदमे में पेटेंट की समाप्ति तक, जो भी पहले हो, लेक्सेलवी को लॉन्च करने से बैन कर दिया गया है। कंपनी अदालत के फैसले से असहमत है और तुरंत अपील करने का इरादा रखती है। लेक्सेलवी (ड्यूरक्सोलिटिनिब) का इस्तेमाल आमतौर पर गंभीर एलोपेसिया एरीटा के इलाज के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Global Market: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से पहले दुनिया भर के बाजार सतर्क, गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल, एशिया में मिलाजुला कारोबार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।