Buzzing Stocks: आयशर मोटर्स से लेकर LIC तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन
Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 9 अगस्त को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे हैं संकेत के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 283 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइये उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है।
Buzzing Stocks: मजबूत तिमाही नतीजों के बाद आयशर मोटर्स के शेयर आज फोकस में हैं
Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 9 अगस्त को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे हैं संकेत के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 283 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइये उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों में आयशर मोटर्स से लेकर LIC और बायोकॉन तक शामिल हैं।
1. आयशर मोटर्स (Eicher Motors)
कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 19.9% बढ़कर 1,101.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 918.3 करोड़ रुपये था। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 10.2 फीसदी बढ़कर 4.393 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 3,986.4 करोड़ रुपये था।
2. एलआईसी (LIC)
कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 9.6% बढ़कर 10,461 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 9,544 करोड़ रुपये था। वहीं इसका न्यू बिजनेस प्रीमियम इस दौरान 26.96 फीसदी बढ़कर 58,470 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 46,052 करोड़ रुपये था।
3. बायोकॉन (Biocon)
कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 550.6% की छलांग लगाकर 659.7 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 101.4 करोड़ रुपये था। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 0.3 फीसदी बढ़कर 3,432.9 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 3,422.6 करोड़ रुपये था।
4. एबीबी इंडिया (ABB India)
कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 50% बढ़कर 443.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 295.6 करोड़ रुपये था। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 12.8 फीसदी बढ़कर 2,830.9 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 2,508.6 करोड़ रुपये था। बोर्ड ने हर शेयर 10.66 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
5. गुजरात गैस पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet)
कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 21.3% बढ़कर 526.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 434 करोड़ रुपये था। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 15 फीसदी बढ़कर 4,727 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 4,108.37 करोड़ रुपये था।
6. वा टेक वाबैग (Va Tech Wabag)
कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 10.5% बढ़कर 54.8 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 49.6 करोड़ रुपये था। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 13.3 फीसदी बढ़कर 626.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 552.8 करोड़ रुपये था।
7. भारत रसायन (Bharat Rasayan)
कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 508.2% बढ़कर 43.1 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7.09 करोड़ रुपये था। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 18 फीसदी बढ़कर 282.2 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 239.2 करोड़ रुपये था।
8. गेल इंडिया (Gail India)
कंपनी ने राजस्थान में RRVUNL के गैस-आधारित पावर प्लांट्स के संचालन को ऑप्टिमाइज करने के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (RRVUNL) के साथ हाथ मिलाया है। दोनों पक्ष लगभग 1,000 मेगावाट के सोलर और विंड प्रोजेक्ट्स लगाने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।
9. नेक्सस आरईआईटी (Nexus REIT)
ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन ने स्टॉक एक्सचेंजों पर एक ब्लॉक डील के जरिए अपनी REIT फर्म 'नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट' की 33 करोड़ शेयरों को करीब 4,500 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बनाई है। ब्लैकस्टोन के पास फिलहाल नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट में लगभग 43% हिस्सेदारी है।
10. श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance)
कंपनी ने LAP लोन और/या नए कमर्शियल व्हीकल लोन के लिए वित्तीय सहायता और/या लोन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एक्सिस बैंक के साथ को-लेंडिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।