Get App

Buzzing Stocks: आयशर मोटर्स से लेकर LIC तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 9 अगस्त को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे हैं संकेत के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 283 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइये उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है।

Vikrant singhअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 9:17 AM
Buzzing Stocks: आयशर मोटर्स से लेकर LIC तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन
Buzzing Stocks: मजबूत तिमाही नतीजों के बाद आयशर मोटर्स के शेयर आज फोकस में हैं

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 9 अगस्त को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे हैं संकेत के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 283 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइये उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों में आयशर मोटर्स से लेकर LIC और बायोकॉन तक शामिल हैं।

1. आयशर मोटर्स (Eicher Motors)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 19.9% बढ़कर 1,101.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 918.3 करोड़ रुपये था। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 10.2 फीसदी बढ़कर 4.393 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 3,986.4 करोड़ रुपये था।

2. एलआईसी (LIC)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 9.6% बढ़कर 10,461 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 9,544 करोड़ रुपये था। वहीं इसका न्यू बिजनेस प्रीमियम इस दौरान 26.96 फीसदी बढ़कर 58,470 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 46,052 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें