Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी में आज 28 जून को भी तेजी जारी रहने का अनुमान है। गिफ्टी निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज 162 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों में एचसीएल टेक से लेकर समही होटल्स और पालीकैब इंडिया तक शामिल है।
