Get App

Buzzing Stocks: इंडिगो से लेकर मामाअर्थ तक, आज इंट्राडे में इन 10 शेयरों पर रखें नजर

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 24 मई को लाल निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 42.50 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल दिखने की उम्मीद है

Vikrant singhअपडेटेड May 24, 2024 पर 9:33 AM
Buzzing Stocks: इंडिगो से लेकर मामाअर्थ तक, आज इंट्राडे में इन 10 शेयरों पर रखें नजर
Buzzing Stocks: फोर्टिस हेल्थकेयर का शुद्ध मुनाफा 46.88% प्रतिशत बढ़कर 203.1 करोड़ रुपये रहा

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 24 मई को लाल निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 42.50 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल दिखने की उम्मीद है। इनमें इंडिगो से लेकर फोर्टिस हेल्थकेयर और मामाअर्थ तक के शेयर शामिल हैं।

1. इंडिगो (Indigo)

इस एयरलाइन कंपनी का मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा 106.1% प्रतिशत बढ़कर 1,894.8 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 919.2 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 26 प्रतिशत बढ़कर 17,825.3 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 14,160.6 करोड़ रुपये था।

2. होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) Q4 (Consolidated YoY)

मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी का मार्च तिमाही में 30.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि इसके पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 161.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 21.5 प्रतिशत बढ़कर 471.09 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 387.9 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें