Get App

Buzzing Stocks: जियो फाइनेंशियल से लेकर HUL तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 16 जुलाई को लगभग सपाट खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज 12 अंकों की मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 16, 2024 पर 9:46 AM
Buzzing Stocks: जियो फाइनेंशियल से लेकर HUL तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन
Buzzing Stocks: जियो फाइनेंशियल का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 0.64% बढ़कर 312.6 करोड़ रहा

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 16 जुलाई को लगभग सपाट खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज 12 अंकों की मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती हैं। इन शेयरों में जियो फाइनेंशियल से लेकर एंजल वन और यूनिकेम लैब तक शामिल हैं।

1. जियो फाइनेंशियल (Jio Financial)

कंपनी का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 0.64% बढ़कर 312.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 310.6 करोड़ रुपये था। वहीं रेवेन्यू 0.07% घटकर 417.8 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 418.1 करोड़ रुपये था।

2. एंजल वन (Angel One)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 32.6% बढ़कर 292.7 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 220.8 करोड़ रुपये था। वहीं रेवेन्यू 74% बढ़कर 1,405.5 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 807.5 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें