Buzzing Stocks: पॉलीप्लेक्स कॉरपोरेशन से लेकर DCX सिस्टम्स तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 19 अगस्त को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स करीब 78.5 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Aug 19, 2024 पर 9:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Buzzing Stocks: कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 19 अगस्त को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स करीब 78.5 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में कोल्टे पाटिल से लेकर ऑलसेक टेक और डीसीएक्स सिस्टम्स तक शामिल हैं।

1. कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स (Kolte-Patil Developers)

कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, खिरोदा चंद्र जेना ने 17 अगस्त से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कंपनी के बाहर दूसरे मौकों की तलाश के लिए इस्तीफा दिया है।

2. संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International)


कंपनी की सहायक कंपनी संवर्धन मदरसन इनोवेटिव सॉल्यूशंस ने सोजित्ज कॉर्पोरेशन से मदरसन ऑटो सॉल्यूशंस में 34% हिस्सेदारी खरीदी है। अधिग्रहण के बाद, मदरसन ऑटो सॉल्यूशंस कंपनी की अप्रत्यक्ष तौर से पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।

3. पॉलीप्लेक्स कॉरपोरेशन (Polyplex Corporation)

बोर्ड ने प्रणय कोठारी को फुलटाइम डायरेक्टर के रूप में फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है, जिन्हें कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नामित किया गया है, जो 7 सितंबर से प्रभावी होगा।

4. डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems)

कंपनी को इलेक्ट्रॉनिक किट और केबल एवं वायर हार्नेस असेंबली की आपूर्ति के लिए घरेलू और विदेशी ग्राहकों से 107.09 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

5. अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)

कंपनी की मैनेजमेंट कमिटी ने 400 करोड़ रुपये तक की राशि के नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर के पब्लिक इश्यू को मंजूरी दे दी है, जिसमें 400 करोड़ रुपये तक के ओवर-सब्सक्रिप्शन का विकल्प भी शामिल है, जो कुल मिलाकर 800 करोड़ रुपये तक है।

6. ऊनो मिंडा (Uno Minda)

रमेश के एस को 17 अगस्त से ई.सी.एस.-2 डोमेन के लिए चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वे सीधे कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर निर्मल के. मिंडा को रिपोर्ट करेंगे।

7. पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp)

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी पर फेयर प्रैक्टिस कोड से जुड़े कुछ प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर 10 लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है।

8. एमफैसिस (Mphasis)

अरविंद विश्वनाथन को कंपनी का चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इससे पहले पिछले सीएफओ मनीष दुगर ने इस्तीफा दे दिया था।

9. हिंदुस्तान जिंक (Hidustan Zinc)

वेदांता लिमिटेड ने कहा कि वह हिंदुस्तान जिंक में अतिरिक्त 0.29 फीसदी हिस्सेदारी बिक्री के लिए चल रहे ऑफर फॉर सेल (OFS) में ग्रीनशू ऑप्शन का इस्तेमाल करेगी। कंपनी ने कहा कि वह 1.21 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की सीमा तक ऑफर में ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का प्रयोग करेगी, जो कंपनी की कुल इश्यू और पेडअप इक्विटी शेयर पूंजी का 0.29 फीसदी है।

10. बिड़ला सॉफ्ट

आईटी फर्म बिड़ला सॉफ्ट के स्टॉक से F&O बैन हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Multibagger Stocks: ₹2 से सस्ते शेयर ने 11 साल में बनाया करोड़पति, Q1 नतीजे पर ब्रोकरेज ने फिर लगाया दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।