Get App

Buzzing Stocks: एक्सिस बैंक से लेकर L&T तक, आज स्टॉक मार्केट में इन 10 शेयरों में दिखेगी हलचल

Buzzing Stocks in News: भारतीय शेयर बाजार के आज 25 जुलाई को गिरावट के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 234 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता हैं। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2024 पर 9:15 AM
Buzzing Stocks: एक्सिस बैंक से लेकर L&T तक, आज स्टॉक मार्केट में इन 10 शेयरों में दिखेगी हलचल
Buzzing Stocks: आरबीएल बैंक के शेयरों में आज 25 जुलाई को एक बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है

Buzzing Stocks in News: भारतीय शेयर बाजार के आज 25 जुलाई को गिरावट के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 234 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता हैं। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों में एक्सिस बैंक से लेकर लर्सन एंड टुब्रो कंपनी तक शामिल है।

1. लर्सन एंड टुब्रो (L&T)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 11.7 फीसदी बढ़कर 2,785.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में 2,493 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 15.1 फीसदी बढ़कर 55,119.8 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछली तिमाही में 47,882.4 करोड़ रुपये था।

2. एक्सिस बैंक (Axis Bank)

बैंक का जून तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 4.1 फीसदी बढ़कर 6,034.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में 5,797.1 करोड़ रुपये था। वहीं इसका नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) इस दौरान 12.5 फीसदी बढ़कर 13,448.2 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछली तिमाही में 11,958.8 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें