Get App

Buzzing Stocks: टेक महिंद्रा से लेकर SJVN तक, आज इंट्राडे में इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर

Buzzing Stocks in News: भारतीय शेयर बाजार के आज 26 जुलाई को तेजी के साथ खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 20 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2024 पर 9:03 AM
Buzzing Stocks: टेक महिंद्रा से लेकर SJVN तक, आज इंट्राडे में इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर
Buzzing Stocks: जूपिटर वैगन्स का जून तिमाही में मुनाफा 46.2% बढ़कर 91.9 करोड़ रहा

Buzzing Stocks in News: भारतीय शेयर बाजार के आज 26 जुलाई को तेजी के साथ खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 20 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है। इनमें मैनकाइंड फार्मा से लेकर टेक महिंद्रा और शोभा लिमिटेड तक शामिल हैं।

1. टेक महिंद्रा (Tech Mahindra)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 28.8 फीसदी बढ़कर 851.5 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 661 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 1 फीसदी बढ़कर 13,005.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 12,871.3 करोड़ रुपये था।

2. मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma)

कंपनी ने एडवेंट इंटरनेशनल से भारत सीरम एंड वैक्सीन्स लिमिटेड (BSV) में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 13,630 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर समझौता किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें