Get App

Buzzing Stocks: गोदरेज प्रॉपर्टीज से लेकर वोडाफोन आइडिया तक, आज इन 10 शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 1 जुलाई को सपाट खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज 14.5 अंकों की मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 01, 2024 पर 9:03 AM
Buzzing Stocks: गोदरेज प्रॉपर्टीज से लेकर वोडाफोन आइडिया तक, आज इन 10 शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन
Buzzing Stocks: वोडाफोन आइडिया ने 4 जुलाई से अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 1 जुलाई को सपाट खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज 14.5 अंकों की मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में नियोजेन केमिकल्स से लेकर गोदरेज प्रॉपर्टीज तक शामिल हैं।

1. नियोजेन केमिकल्स (Neogen Chemicals)

प्रमोटर हरिदास ठाकरशी कनानी ने कंपनी की 5.67% हिस्सेदारी को 1,611.14 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचा है। इस हिस्सेदारी को SBI म्यूचुअल फंड और व्हाइट ओक ग्रुप ने खरीदा है। एक्सचेंजों पर उपलब्ध बल्क डील डेटा के अनुसार, इंडिया एकॉर्न आईसीएवी ने नियोजेन में 2,51,900 इक्विटी शेयर खरीदे, और कस्टडी बैंक ऑफ जापान लिमिटेड RE RB अमुंडी इंडिया स्मॉल कैप इक्विटी मदर फंड ने 1,610 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 7.7 लाख शेयर खरीदे।

2. HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी

कंपनी को 132.7 करोड़ रुपये का टैक्स और 32.7 करोड़ रुपये का जुर्माना चुकाने का जीएसटी डिमांड नोटिस मिला है। इस नोटिस को कंपनी को महाराष्ट्र के ठाणे कमिश्नरेट के CGST एंड सेंट्रल एक्साइज के ज्वाइंट कमिश्नर ने जारी किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें