Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 3 जुलाई को मजबूती के साथ हरे निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 79.5 अंकों की शुरुआत के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज दिन के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों में जोमैटो से लेकर एवेन्यू सुपरमार्ट और जोमैटो तक शामिल हैं।
1. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
बैंक की जून तिमाही तक के शेयरहोल्डिंग डेटा से पता चलता है कि इसमें FII की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत से नीचे आ गई है। FII होल्डिंग घटने से बैंक के MSCI इंडेक्स में वेटेज बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। अगर ऐसा हुआ तो बैंक के शेयरों में 3 से 4 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश आ सकता है।
कंपनी का जून तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 13,711.87 करोड़ रुपये रहा। वहीं जून तिमाही के अंत में इसके स्टोर्स की कुल संख्या 371 रही।
3. एमएंडएम फाइनेंशियल (M&M Financial)
कंपनी का पहली तिमाही में ओवरऑल डिस्बर्समेंट सालाना आधार पर 3 प्रतिशत बढ़कर 4,370 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने पटना में ग्लोबल डिलीवरी सेंटर लॉन्च किया है। यह सेंटर हाई-टेक और सेमीकंडक्टर कंपनियों के लिए आईटी और इंजीनियरिंग सेवाओं की डिलीवरी पर फोकस करेगा।
5. पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems)
कंपनी की अमेरिकी शाखा ने 20.7 मिलियन अमरीकी डॉलर में स्टारफिश एसोसिएट्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए स्टॉक खरीद समझौता किया है।
इसकी सहायक कंपनी, सहायक कंपनी जोमैटो फाइनेंशियल सर्विसेज ने NBFC बिजनेस शुरू करने के लिए दिए आवेदन को वापस ले लिया है। कंपनी अब लोन बिजनेस जारी नहीं रखना चाहती है।
कंपनी ने जून तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया है। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसकी बिक्री सालाना आधार पर 14.5 प्रतिशत बढ़ी। वहीं उत्पादन 7.8 प्रतिशत बढ़कर 4.70 लाख टन रहा।
यस बैंक ने जून तिमाही का कारोबारी अपडेट जारी किया है। बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका लोन ग्रोथ 14.8 प्रतिशत बढ़ा। वहीं डिपॉजिट सालाना आधार पर 20.8 प्रतिशत बढ़कर 2.64 लाख करोड़ रहा।
सरकारी स्वामित्व वाली इस कंपनी को सेंट्रल रेलवे से 132 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
10. जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment)
अनुराग बेदी ने जी म्यूजिक के चीफ बिजनेस ऑफिसर के पद से इस्तीफा दिया।