Get App

Buzzing stocks : मजबूत मुनाफे के दम पर 8% से ज्यादा भागा यह इंश्योरेंस शेयर, ब्रोकरेज ने भी दी खरीदने की सलाह

Buzzing stocks : इस बार के नतीजों और ग्रोथ आउटलुक पर चर्चा करते हुए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के CFO गोपाल बालचंद्रन ने कहा कि दूसरी तिमाही में कंपनी का ग्रॉस रिटेन प्रीमियम में अनुमान के मुताबिक 1.6 फीसदी की सलाना ग्रोथ रही है। आगे मुनाफा बढ़ाने पर कंपनी का फोकस बना रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2025 पर 2:34 PM
Buzzing stocks : मजबूत मुनाफे के दम पर 8% से ज्यादा भागा यह इंश्योरेंस शेयर, ब्रोकरेज ने भी दी खरीदने की सलाह
 ICICI Lombard : पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 6.82 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 5.60 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में ये शेयर 4.60 फीसदी टूटा है

Buzzing stocks : दूसरी तिमाही में ICICI LOMBARD के मुनाफे में 18 परसेंट का उछाल रहा। तो वहीं ग्रॉस प्रीमियम में 2 परसेंट की ग्रोथ रही। इस अवधि में कंपनी का कम्बाइंड रेशियो सालाना आधार पर 104.5 फीसदी के मुकाबले 105.1 फीसदी पर रहा है। वहीं, कुल आय पिछले साल के 5,850 करोड़ रुपए से 12.5 फीसदी बढ़कर 6,582.7 करोड़ रुपए रही है। जबकि कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 694 करोड़ रुपए से बढ़ कर 820 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, ग्रॉस प्रीमियम सालना आधार पर 1.6 फीसदी बढ़कर 7,059 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले साल कंपनी का ग्रॉस प्रीमियम 6,948 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी ने 6.5 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंट को भी मंज़ूरी दी है।

इस बार के नतीजों और ग्रोथ आउटलुक पर चर्चा करते हुए कंपनी के CFO गोपाल बालचंद्रन ने कहा कि दूसरी तिमाही में कंपनी का ग्रॉस रिटेन प्रीमियम (Gross written premium ) में अनुमान के मुताबिक 1.6 फीसदी की सलाना ग्रोथ रही है। आगे मुनाफा बढ़ाने पर कंपनी का फोकस बना रहेगा। सभी सेगमेंट्स की प्राइसिंग पर कंपनी की नजर बनी हुई है। सभी सेगमेंट में कंपनी की ग्रोथ अनुमान से बेहतर रही है। कंबाइंड रेश्यो में सुधार करने पर फोकस बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि कमर्शियल सेगमेंट में बेहतर ग्रोथ देखने को मिल रही है। कई सेगमेंट में कंपनी मार्केट लीडर है। कमर्शियल सेगमेंट में मार्केट शेयर बढ़ा है।

कैसी रही शेयर की चाल

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल ये शेयर 151.50 रुपए यानी 8.17 फीसदी की बढ़त के साथ 2008 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 2,016.40 रुपए और दिन का लो 1,895.10 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 2,145 रुपए और 52 वीक लो 1,613.70 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 5,410,264 शेयर के आसपास और मार्केट कैप 99,845 करोड़ रुपए है।

पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 6.82 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 5.60 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में ये शेयर 4.60 फीसदी टूटा है। वहीं, जनवरी से अब तक इसमें 12.23 फीसदी की तेजी आई है। 3 साल में इसमें 78.06 फीसदी की तेजी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें