Buzzing Stocks Today: पेटीएम, टाटा पावर, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और अन्य स्टॉक पर रखें फोकस

Buzzing Stocks Today: Balkrishna Industries सितंबर तिमाही में इस टायर कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 9.1% गिरकर 347.4 करोड़ रुपए रहा। आय में भी 15.2% की गिरावट दिखी और ये आंकड़ा 2,253.2 करोड़ रुपए रहा। EBITDA सालाना आधार पर 25% बढ़कर 532.7 करोड़ रुपए रहा। जबकि मार्जिन सालाना आधार पर 16% के मुकाबले 23.6% रही

अपडेटेड Oct 23, 2023 पर 10:08 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Buzzing Stocks Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज खबरों में रहेंगे और जिन पर बाजार की नजर होगी। तो सबसे पहले उन शेयरों की बात कर लेते हैं।

    खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल

    L&T Finance : दूसरी तिमाही में इस कंपनी की ब्याज से आय सालाना आधार पर 10.55% बढ़कर 1,729 करोड़ रुपए रही। जबकि, मुनाफआ 46.55% बढ़कर 595 करोड़ रुपए रहा। दूसरी तिमाही में कंपनी की NIM रिकॉर्ड स्तर पर रहे । RoE भी 15 तिमाही में सबसे बेहतर रही। एसेट क्वॉलिटी की बात करें तो यह 8 साल में सबसे अच्छी है।

    IPCA LABS: कंपनी को US FDA से EIR मिला है। US FDA ने Voluntary Action Indicated की श्रेणी में डाला। 5-13 जून के बीच रतलाम यूनिट की जांच हुई थी। कंप्लायंस के न्यूनतम स्तर पर यूनिट की हालत है। रतलाम यूनिट में API का उत्पादन होता है। 2015 से इंपोर्ट अलर्ट रतलाम यूनिट के तहत थी।


    Paytm : सितंबर तिमाही में इस कंपनी का घाटा 571.5 करोड़ रुपए से घटकर 292 करोड़ रुपए रहा। EBIDA घाटा 166 करोड़ रुपए था ।जो कि अब 153 करोड़ रुपए का EBITDA है। कॉन्ट्रिब्युशन प्रॉफिट 69% बढ़कर 1,426 करोड़ रुपए रहा। कॉन्ट्रिब्युशन प्रॉफिट मार्जिन 44% से बढ़कर 56.6% रहा। कंपनी की GMV 41% बढ़कर 4.50 लाख करोड़ रुपए रही। मर्चेंट ट्रांजैक्शन 58.55% बढ़कर 912 करोड़ रुपए रहा। जबकि, कुल ट्रांजैक्शन 58% बढ़कर 1,090 करोड़ रुपए रहा।

    ZYDUS LIFE: US FDA से ZITUVIO दवा को मंजूरी मिली। डायबिटीज के इलाज में दवा का इस्तेमाल होता है।

    Poonawala Fincorp : मुनाफा सालाना 1,258.9 करोड़ रुपए रहा। दूसरी तिमाही में इस कंपनी का ब्याज से आय सालाना आधार पर 18.7% बढ़कर 529.2 करोड़ रुपए रहा। कंपनी को 1,221.2 करोड़ रुपए अतिरिक्त आय मिली है। NIM सालाना आधार पर 10.4% के मुकाबले 11.42% रहा । GNPA भी तिमाही आधार पर 1.42% के मुकाबले 1.36% रही । जबकि, NNPA 0.76% के मुकाबले 0.72% रही।

    SAMVARDHANA MOTHERSON: फ्रांस की कंपनी SSCP Aero Topco को खरीदेगी। SSCP Aero में 100% हिस्सा 35 Mn यूरो में खरीदेगी। CY2023 में SSCP Aero को 10 Mn यूरो पेमेंट करेगी। ADI ग्रुप से कंपनी अतिरिक्त कर्ज लेगी। 30 जून 2023 तक 105 Mn यूरो का कर्ज लिया है।

    Dodla Dairy : जुलाई-सितंबर तिमाही में इस कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 10.7% बढ़कर 43.6 करोड़ रुपए रहा। आय 10.4% बढ़कर 767.7 करोड़ रुपए रही। EBITDA 19.2% बढ़कर 70.1 करोड़ रुपए रही। मार्जिन भी सालाना आधार पर 8.5% के मुकाबले 9.1% रही।

    Amber Enterprises : दूसरी तिमाही में इस कंपनी की ऑपरेशन से आय सालाना आधार पर 24% बढ़कर 927 करोड़ रुपए रही। जबकि, EBITDA 62% बढ़कर 59.6% रहा। कंपनी को 2.3 करोड़ रुपए के घाटे के मुकाबले 5.5 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

    Yes Bank : सितंबर तिमाही में इस बैंक की ब्याज से आय सालाना आधार पर 3.3% गिरकर 1,925.1 करोड़ रुपए रही। जबकि, मुनाफा 47.4% बढ़कर 225.2 करोड़ रुपए रहा। NIM तिमाही आधार पर 2.5% से घटकर 2.3% पर रही। बैंक का लोन पोर्टफोलियो 8.7% बढ़कर 2.09 लाख करोड़ रुपए रहा। जबकि डिपॉजिट 17.2% बढ़कर 2.34 लाख करोड़ रुपए रहा।

    CG Power : दूसरी तिमाही में कंपनी की ऑपरेशन से आय सालाना आधार पर 19.5% बढ़कर 2,001 करोड़ रुपए रही। जबकि मुनाफा 35.2% बढ़कर 242 करोड़ रुपए रहा। EBITDA भी 21.7% बढ़कर 309 करोड़ रुपए रहा। मार्जिन सालाना आधार पर 15.1% के मुकाबले 15.4% रही। कंपनी की इंडस्ट्रियल आय 17% रही और पावर सिस्टम आय 25% रही।

    Balkrishna Industries : सितंबर तिमाही में इस टायर कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 9.1% गिरकर 347.4 करोड़ रुपए रहा। आय में भी 15.2% की गिरावट दिखी और ये आंकड़ा 2,253.2 करोड़ रुपए रहा। EBITDA सालाना आधार पर 25% बढ़कर 532.7 करोड़ रुपए रहा। जबकि मार्जिन सालाना आधार पर 16% के मुकाबले 23.6% रही।

    JSW Energy : सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 85.6% बढ़कर 850.2 करोड़ रुपए रहा। जबकि, आय 36.5% बढ़कर 3,259.4 करोड़ रुपए रही। EBITDA सालाना आधार पर 1,880.4 करोड़ रुपए रहा। जबकि मार्जिन भी सालाना आधार पर 37.3% के मुकाबले 57.7% रही।

    ICICI Bank : सितंबर तिमाही में प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 35.8% बढ़कर 19,261 करोड़ रुपए रहा। ब्याज से आय भी भी 23.8% बढ़कर 18,307.9 करोड़ रुपए रहा। बैंक का ब्याज मार्जिन तिमाही आधार पर 4.31% से बढ़कर 4.53% रहा। GNPA भी तिमाही आधार पर 2.76% के मुकाबले 2.48% रहा। जबकि, NNPA 0.48% के मुकाबले 0.43% रहा।

    RBL Bank : दूसरी तिमाही में इस बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 46% बढ़कर 294.1 करोड़ रुपए रहा। ब्याज से आय भी 25.6% बढ़कर 1,475 करोड़ रुपए रहा। GNPA तिमाही आधार पर 3.22% के मुकाबले 3.12% रहा। NNPA 1% के मुकाबले 0.78% रहा। सितंबर तिमाही में गाइडेंस के मुताबिक बैंक का प्रदर्शन रहा।

    Kotak Mahindra Bank : सितंबर तिमाही में इस बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 23.6% बढ़कर 3,191 करोड़ रुपए रहा। जबकि ब्याज से आय 23.5% 6,296.6 करोड़ रुपए रही। ब्याज मार्जिन 5.57% के मुकाबले तिमाही आधार पर 5.22% पर रही। GNPA तिमाही आधार पर 1.77% के मुकाबले 1.72% रहा। जबकि NNPA 0.40% के मुकाबले 0.37% रहा। बैंक का CASA रेश्यो 49% के मुकाबले तिमाही आधार पर 48.3% रहा। डिपॉजिट ग्रोथ 23.3% रहा, जोकि पिछली 20 तिमाहियों में सबसे ज्यादा है। बैंक ने अशोक वासवानी को नया MD & CEO नियुक्त किया है।

    नतीजों ने भारतीय इकोनॉमी की असली ताकत को दिखाया, अगर बाजार में दिखे कमजोरी तभी करें बिकवाली: अनुज सिंघल

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।