Buzzing Stocks:कमजोर नतीजों के बाद ये डिफेंस स्टॉक 6% से ज्यादा टूटा फिर भी ICICI सिक्योरिटीज है बुलिश, जानिए वजह

Buzzing Stocks: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी के ऑर्डरबुक के 2 महीनों के निचले स्तरों पर रहने के बावजूद आगे कंपनी के लिए डिफेंस, सिविल और एक्सपोर्ट जैसे सभी सेक्टरों में ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं दिख रही है

अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 2:13 PM
Story continues below Advertisement
Buzzing Stocks:आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का ये भी मानना है कि नए ऑर्डरों में उम्मीद से धीमी गति से होने वाली बढ़त इस स्टॉक के लिए एक जोखिम जरूर है

Buzzing Stocks:दिसंबर तिमाही के नतीजों के आने के बाद आज 30 जनवरी के कारोबारी सत्र में शुरुआती घंटों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics (BEL) के शेयर में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। सरकारी नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के मुनाफे के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। इसके साथ की कच्चेमाल की ऊंची कीमतों के चलते इस अवधि में कंपनी के मार्जिन पर भी दबाव देखने को मिला है। हालांकि कंपनी की आय उम्मीद के मुताबिक रही है।

28 जनवरी को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के बोर्ड ने कंपनी के 1 रुपए अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर 0.60 रुपए अंतरिम डिवीडेंड की सिफारिश की है। बता दें कि कंपनी ने सितंबर 2022 में बेनस इश्यू का ऐलान किया था। इस डिवीडेंड के भुगतान के लिए 10 फरवरी 2023 के रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।

घरेलू रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने 125 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ इस शेयर पर अपनी 'buy' रेटिंग बनाए रखी है। ये टारगेट इस स्टॉक के मौजूदा बाजार भाव से 37 फीसदी ज्यादा है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी के ऑर्डरबुक के 2 महीनों के निचले स्तरों पर रहने के बावजूद आगे कंपनी के लिए डिफेंस, सिविल और एक्सपोर्ट जैसे सभी सेक्टरों में ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं दिख रही है। हालांकि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का ये भी मानना है कि नए ऑर्डरों में उम्मीद से धीमी गति से होने वाली बढ़त इस स्टॉक के लिए एक जोखिम जरूर है।


Budget 2023: बजट वाले हफ्ते में भारी उठापटक की उम्मीद, शॉर्ट टर्म में ये 10 शेयर कराएंगे जोरदार कमाई

इस स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो 01:50 बजे के आसपास ये शेयर 6.35 रुपए यानी 6.7 फीसदी की गिरावट के साथ 87.95 रुपए पर दिख रहा था। स्टॉक का दिन का हाई 92.95 रुपए का और दिन का लो 87 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक लो 62.63 रुपए और 52 वीक हाई 114.65 रुपए का है। स्टॉक का वॉल्यूम 46414654 शेयर पर दिख रहा है। आज ये स्टॉक 92.95 रुपए पर खुला था। वहीं, कल ये 94.30 रुपए पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 64472 करोड़ रुपए है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।