Budget 2023: बजट वाले हफ्ते में भारी उठापटक की उम्मीद, शॉर्ट टर्म में ये 10 शेयर कराएंगे जोरदार कमाई

Budget 2023:समीत चव्हाण का मनना है कि निफ्टी के लिए 17700 –17800 पर बाधा दिख रही है। अगर बाजार को अपना खोया आत्मविश्वास और खोई ताकत फिर हासिल करनी है तो उसको क्लोजिंग बेसिस पर 18000 का स्तर पार करना होगा

अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 1:19 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2023: Angel One के समीत चव्हाण की कहना है कि बाजार का बजट से पहले हल्का होना एक अच्छा संकेत है। अगर बजट में पॉजिटिव ऐलान होते हैं तो फिर इसमें तेज बढ़त देखने को मिलेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Budget 2023: पिछले 1 महीने लंबे कंसोलीडेशन रेंज को तोड़ने के साथ ही यूनियन बजट के पहले बाजार की लगाम मंदड़ियों के हाथों में आ गई है। 27 जनवरी के फरवरी सीरीज की शुरुआत काफी खराब रेही। पिछले हफ्ते बाजार 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुआ है। निफ्टी 27 जनवरी को पिछले 4 महीनों से ज्याद के निचले स्तरों पर बंद हुआ। निफ्टी पिछले शुक्रवार को 17800 के मजबूत सपोर्ट को तोड़ कर 17604 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते निफ्टी 23 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते के बाद की सबसे बड़ी वीकली गिरावट के साथ बंद हुआ था।

    9, 20 और 21 वीक के शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज को तोड़ने के बाद अब निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 17400 पर स्थित 50 WEMA (weekly exponential moving average) पर दिख रहा है। बाजार जानकारों की राय है यूनियन बजट वाले हफ्ते में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन अगर निफ्टी 50 WEMA को होल्ड करने में सफल रहता है तो फिर इस बात की काफी संभावना है कि निफ्टी आने वाले दिनों में 17800-18200 और उसके बाद 18500 के स्तर पर जाता दिखे।

    Trade Spotlight: बजाज ऑटो, सुप्रीम इंडस्ट्रीज और आईटीसी में अब क्या करें?


    Angel One के समीत चव्हाण की कहना है कि आशावादी नजरिए से देखें तो बाजार का बजट से पहला हल्का होना एक अच्छा संकेत है। अगर बजट में पॉजिटिव ऐलान होते हैं तो फिर इसमें तेज बढ़त देखने को मिलेगी। वहीं, अगर बजट से कोई निराशा होती है तो बाजार में और गिरावट आएगी। उन्होंने आगे कहा कि आरएसआई में दिख रहा पॉजिटिव डाइवर्जेंस बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी आने की ओर संकेत कर रहा है।

    समीत चव्हाण का मनना है कि निफ्टी के लिए 17700 –17800 पर बाधा दिख रही है। अगर बाजार को अपना खोया आत्मविश्वास और खोई ताकत फिर हासिल करनी है तो उसको क्लोजिंग बेसिस पर 18000 का स्तर पार करना होगा। ट्रेडर को सलाह होगी कि वे इस सब बातों को ध्यान में रखते हुए बजट के पहले अपनी पोजीशन हल्की रखें।

    बाजार दिग्गजों के सुझाए 10 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

    Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स

    Reliance Industries:LTP: Rs 2337 | रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2150 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2700 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Titan Company:LTP: Rs 2331 | टाइटन कंपनी में 2150 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2600 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    HDFC Bank:LTP: Rs 1616 | एचडीएफसी बैंक में 1500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1750 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    5paisa.com के रुचित जैन की शॉर्ट टर्म पिक्स

    ITC:LTP: Rs 346 | आईटीसी में 334 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 367 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Maruti Suzuki:LTP: Rs 8737 | मारुति सुजुकी में 8420 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 8970 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 3 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    GEPL Capital के विज्ञान सावंत की शॉर्ट टर्म पिक्स

    KEI Industries: LTP: Rs 1573 | केईआई इंडस्ट्रीज में 1465 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1780 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Supreme Industries:LTP: Rs 2539 | सुप्रीम इंडस्ट्रीज में 2330 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2900 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Tata Motors: LTP: Rs 445.60 | टाटा मोटर्स में 390 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 560 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 26 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    आनंद राठी के जिगर एस पटेल की शॉर्ट टर्म पिक्स

    Emami:LTP: Rs 439 |इमामी में 409 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 480 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    PVR:LTP: Rs 1740 | पीवीआर में 1649 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1825 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।