Trade Spotlight: बजाज ऑटो, सुप्रीम इंडस्ट्रीज और आईटीसी में अब क्या करें?

बैंकिंग और मेटल शेयरों में आई गिरावट की वजह बाजार फरवरी सीरीज के पहले दिन भारी गिरावट लेकर बंद हुआ था। सेंसेक्स 874 अंक गिरकर 59331 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 288 अंकों की गिरावट के साथ 17604 के स्तर पर बंद हुआ था

अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 11:29 AM
Story continues below Advertisement
27 जनवरी को बजाज ऑटो, सुप्रीम इंडस्ट्रीज और आईटीसी में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। Bajaj Auto निफ्टी का दूसरा सबसे बड़ा गेनर रहा था। ये स्टॉक 6 फीसदी की तेजी के साथ 3937 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। जो 5 के बाद की इसकी सबसे बड़ी क्लोजिंग थी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    27 जनवरी का दिन बाजार के लिए 23 दिसंबर के बाद के सबसे कमजोर दिनों में से एक था। वोलैटिलिटी में भारी बढ़त के साथ बाजार में अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। बैंकिंग और मेटल शेयरों में आई गिरावट की वजह बाजार फरवरी सीरीज के पहले दिन भारी गिरावट लेकर बंद हुआ था। सेंसेक्स 874 अंक गिरकर 59331 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 288 अंकों की गिरावट के साथ 17604 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर लगातार दूसरे दिन लोअर हाईज लोअर लोज बनाते हुए एक लॉन्ग बियरिश कैंडल बनाया था।

    पिछले कारोबारी दिन दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1.9 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। पिछले कारोबारी दिन वोलैटिलिटी में भी तेज बढ़त देखने को मिली थी और ये 50, 100 और 200 जैसे सभी मूविंग एवरेज के ऊपर जाता दिखा था। इससे बाजार में बुल्स की परेशानी और बढ़ती दिख रही है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX)18.18 फीसदी के उछाल के साथ 14.66 के स्तर से बढ़कर 17.32 के स्तर पर आता दिखा था।

    27 जनवरी को बजाज ऑटो, सुप्रीम इंडस्ट्रीज और आईटीसी में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। Bajaj Auto निफ्टी का दूसरा सबसे बड़ा गेनर रहा था। ये स्टॉक 6 फीसदी की तेजी के साथ 3937 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। जो 5 के बाद की इसकी सबसे बड़ी क्लोजिंग थी।


    ITC भी एक ऐसा लार्जकैप स्टॉक था जिसमें 2 फीसदी की बढ़त आई थी ओर ये शेयर 346 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये पिछले साल की 14 नबंर के बाद की इसकी हाइएस्ट क्लोजिंग थी। इस स्टॉक ने भारी वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था।

    Supreme Industries में भी शुक्रवार को जोरदार एक्शन देखने को मिला था। ये स्टॉक 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 2539 स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक में कल 26 दिसंबर के बाद की सबसे बड़ी सिंगल डे बढ़त देखने को मिली थी। इस स्टॉक ने भी डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया था। इसके साथ ही इसमें लगातार तीसरे कारोबारी दिन हायर हाईज हायर लो फॉर्मेशन देखने को मिला था।

    आइए जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है Axis Securities के राजेश पालवीय की ट्रेडिंग रणनीति

    Bajaj Auto: बजाज ऑटो में अभी और तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे जिनके पास ये शेयर हैं वे इसमें बने रह सकते हैं। वर्तमान लेवल पर स्टॉक में नई खरीद भी की जा सकती है। आगे हमें इस स्टॉक में 4100-4250 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इस स्टॉक के लिए 3830-3800 रुपए के जोन में सपोर्ट दिख रहा है।

    Supreme Industries: सुप्रीम इंडस्ट्रीज में भी तेजी के संकेत कायम हैं। स्टॉक में शॉर्ट टर्म में और बढ़त देखने को मिल सकती है। ऐसे जिनके पास ये शेयर हैं वे इसमें बने रह सकते हैं। वर्तमान लेवल पर स्टॉक में नई खरीद भी की जा सकती है। आगे हमें इस स्टॉक में 2620-2700 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इस स्टॉक के लिए 2400-2330 रुपए के जोन में सपोर्ट दिख रहा है।

    Hot Stocks-शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, नहीं होंगे निराश

    ITC:राजेश पालवीय का मानना है कि अभी इस शेयर में और तेजी आ सकती है। ऐसे जिनके पास ये शेयर हैं वे इसमें बने रह सकते हैं। वर्तमान लेवल पर स्टॉक में नई खरीद भी की जा सकती है। आगे हमें इस स्टॉक में 360-375 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इस स्टॉक के लिए 330-325 रुपए के जोन में सपोर्ट दिख रहा है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।