JIGAR PATEL
JIGAR PATEL
27 जनवरी को खत्म हुआ हफ्ता बुल्स के लिए एक बहुत ही मुश्किल भरा हफ्ता रहा। पिछले तीन कारोबारी सत्रों से निफ्टी लाल निशान में था। लेकिन शुक्रवार का दिन बाजार के लिए बहुत ही खराब रहा। निफ्टी इस दिन 17775 - 17750 के अपने अहम सपोर्ट से नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 17600 के करीब बंद हुआ। पिछले हफ्ते के दौरान निफ्टी में मंदी का ट्रेंड कायम रहा। निफ्टी के लिए 18200 पर रजिस्टेंस दिख रहा था। यहीं से निफ्टी में गिरावट शुरु हुई। उसके बाद अब 17775 के नीचे हमें साफतौर पर ब्रेकडाउन की पुष्टि होती दिखी है।
इस ब्रेक डाउन का आकार बेयरिस फ्लैग पैटर्न जैसा दिख रहा है। अगर यह आगे भी कायम रहता है तो अगले कुछ हफ्तों में हमें निफ्टी 17200-17000 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 17200 के ऊपर टिकने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें हमें और तेजी आती दिख सकती है। जब तक निफ्टी 18200 के आसपास रहता है तब तक हमें उछाल पर बिकवाली की रणनीति पर कायम रहना चाहिए।
बैंकिंग शेयरों की बात करें तो पिछले हफ्ते बैंक निफ्टी की सबसे ज्यादा पिटाई हुई थी। यह 5 फीसदी से ज्यादा टूटकर 40000 के बहुत करीब पहुंच गया था। इसके पहले हमने कहा था कि 41500 के नीचे फिसलने पर निफ्टी 40000 तक जा सकता है। 40000 का स्तर इसके लिए मनोवैज्ञानिक सपोर्ट का काम कर सकता है। हमें पिछले हफ्ते निफ्टी बैंक में कुछ इसी तरह का एक्शन देखने को मिला क्योंकि 40000 का सपोर्ट अभी भी कायम है। आगे अगर यह सपोर्ट टूट जाता है तो हमें निफ्टी बैंक में और कमजोरी दिखेगी। यह 38000 तक फिसल सकता है। ऊपर की तरफ इसके लिए 41500 पर रजिस्टेंस है।
आनंद राठी के जिगर एस पटेल की 3 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें हो सकती है डबल डिजिट कमाई
Emami: जिगर एस पटेल की इमामी में 409 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 480 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्टटर्म में इस स्टॉक में 9 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
PVR: पीवीआर में भी जिगर एस पटेल की 1649 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1825 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। जिगर का मानना है शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 5 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
Max Financial Services: मैक्स फाइनेंशिल में जिगर एस पटेल की 770 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 8 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।