सरकार गन्ने की FRP बढ़ा सकती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये बढ़ोतरी अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। क्या है पूरी खबर और कितनी बढ़ सकती है गन्ने की FRP, इस पर बात करते हुए सीएनबीसी अवाज़ के लक्ष्मण राय ने बताया कि आज की कैबिनेट मीट में गन्ने के FRP बढ़ोतरी को कैबिनेट मंजूरी मिल सकती है। FRP (Fair And Remunerative Price) में 25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी संभव है।
FRP में 8 रुपए प्रति क्विटल की बढ़त संभव
फिलहाल गन्ने की FRP 315 रुपए प्रति क्विंटल है। शुगर सीजन 2024-25 के लिए FRP बढ़ाने को मंजूरी संभव है।आमतौर पर सरकार जून या इसके बाद FRP तय करती है। लेकिन इस बार फरवरी में ही गन्ना किसानों को सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिल सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार गन्ने की FRP में 8 रुपए प्रति क्विटल (25 फीसदी) की बढ़त हो सकती है, जो काफी ज्यादा है। इस खबर को चलते आज शुगर शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
5 करोड़ से ज्यादा गन्ना किसानों को होगा फायदा
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार नहीं चाहती की उत्तर प्रदेश के किसान चल रहे किसान आंदोलन में भाग लें। ऐसे में गन्ना किसानों को खुश करने के लिए सरकार ने फरवरी में ही गन्ने की FRP में भारी बढ़त का फैसला लिया है।
सरकार के इस फैसले से 5 करोड़ से ज्यादा गन्ना किसान और इस पर आश्रित लोगों को फायदा होगा। FRP वह न्यूनतम मूल्य है, जिस पर चीनी मिले किसानों से गन्ना खरीदना होता है। FRP में बढ़ोतरी से सीधा फायदा किसानों को होता है। किसानों को गन्ना बेचकर ज्यादा दाम मिलते हैं।