Cables Stock: पॉलीकैब, KEI इंडस्ट्रीज के शेयर 7% तक टूटे, कमजोर डिमांड के कारण बढ़ी ग्रोथ की चिंता

Cables Stock: KEI इंडस्ट्रीज लिमिटेड और पॉलीकैब लिमिटेड के शेयर मंगलवार 10 मार्च को 7 फीसदी की गिरावट के साथ निफ्टी 500 इंडेक्स पर टॉप लूजर्स में शामिल हुए।

अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 3:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
KEI इंडस्ट्रीज साणंद फैसिलिटी में कैपेसिटी बढ़ाने के लिए ₹2,000 करोड़ से ज़्यादा कैपेक्स खर्च कर रही है, जबकि पॉलीकैब अगले 3 से 4 सालों में ₹1,000 करोड़ से ₹1,100 करोड़ के बीच सालाना कैपेक्स की उम्मीद कर रही है।

Cables Stock: KEI इंडस्ट्रीज लिमिटेड और पॉलीकैब लिमिटेड के शेयर मंगलवार 10 मार्च को 7 फीसदी की गिरावट के साथ निफ्टी 500 इंडेक्स पर टॉप लूजर्स में शामिल हुए।बता दें कि यह पिछले 11 महीनों में पॉलीकैब में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट भी है। इन कंपनियों के लिए एक मुख्य रॉ मटेरियल कॉपर की अगले 15 सालों में कमी रहने का अनुमान है, जबकि मौजूदा सप्लाई की दिक्कतें मार्केट पर दबाव डाल रही हैं।

क्या हैं एनालिस्ट की राय

एनालिस्ट्स ने चेतावनी दी है कि कॉपर की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भविष्य में वायर और केबल के ऑफटेक के लिए एक बड़ा रिस्क है। खास तौर पर केबल, पूरे सेक्टर का लगभग दो-तिहाई हिस्सा है।


मंगलवार को CNBC-TV18 के साथ बातचीत में IIFL कैपिटल की रेणु बैद पुगालिया ने कहा कि उन्हें केबल और वायर कंपनियों के लिए जल्द ही मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। साथ ही वॉल्यूम ग्रोथ को लेकर भी कंपनियों को चिंता करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि चैनल स्टॉकिंग और कमोडिटी में उतार-चढ़ाव का भी इन स्टॉक्स पर असर पड़ रहा है।

पॉलीकैब के मैनेजमेंट ने पहले बताया था कि कॉपर उसके कुल रॉ मटेरियल की लागत का 50% से 60% है और तीसरी तिमाही में कीमतें बढ़ गई थीं, जब ग्लोबल कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर थीं। कंपनी ने अब पूरी बढ़ोतरी आगे बढ़ा दी है, जिससे मौजूदा चौथी तिमाही में मार्जिन में रिकवरी होगी।

कैपेसिटी बढ़ाने पर ज्यादा कैपेक्स पर खर्च कर रही कंपनियां

KEI इंडस्ट्रीज साणंद फैसिलिटी में कैपेसिटी बढ़ाने के लिए ₹2,000 करोड़ से ज़्यादा कैपेक्स खर्च कर रही है, जबकि पॉलीकैब अगले 3 से 4 सालों में ₹1,000 करोड़ से ₹1,100 करोड़ के बीच सालाना कैपेक्स की उम्मीद कर रही है। RR केबल ने भी फाइनेंशियल ईयर 2026-2028 में ₹1,200 करोड़ के कैपेक्स की योजना बनाई है, जिसमें से 80% केबल्स बिज़नेस के लिए दिया जाएगा।

फरवरी महीने में पॉलीकैब और KEI इंडस्ट्रीज दोनों ने 25% से ज़्यादा की बढ़त के बाद नई ऊंचाई हासिल की थी। आज के सेशन में दोनों स्टॉक्स में कुल ट्रेडेड शेयरों में से 50% तक डिलीवरी के लिए मार्क किए गए हैं।

KEI इंडस्ट्रीज के शेयर 6.3% गिरकर ₹4,486.5 पर हैं, जबकि पॉलीकैब के शेयर भी 6% गिरकर ₹7,749 पर हैं।

Aviation Stocks Rally: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से 8% तक भागा इंडिगो और स्पाइसजेट का शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।