Top 4 Intraday Stocks: जोरदार मोमेंटम के साथ बाजार ने तेजी का चौका लगाया। 23 अक्टूबर के बाद निफ्टी 24500 के पार निकला। बैंक निफ्टी आज भी outperform कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने कैन फिन होम्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने टीसीएस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एचसीएल टेक पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने आयनॉक्स विंड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Can Fin Homes
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Can Fin Homes के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 850 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 22.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 30/35 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 13.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने TCS में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि TCS में 4365 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 4460 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4330 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः HCL Tech
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने HCL Tech पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि HCL Tech में 1909 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1930 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1900 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Inox Wind
Sharekhan के संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Inox Wind का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Inox Wind के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 205 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 280 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)