Q2 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 195% बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

Q2 Results: सरकारी तेल कंपनी ONGC की एक सब्सिडियरी ने सितंबर तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 195% बढ़कर 1,881 करोड़ रुपये पहुंच गया। रेवेन्यू में भी 37% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Oct 14, 2026 पर 10:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MRPL ने शेयरधारकों के लिए 3 रुपये प्रति शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Q2 Results: सरकारी तेल और गैस कंपनी ONGC की सब्सिडियरी Mangalore Refinery and Petrochemicals Ltd (MRPL) ने सितंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा करीब 195% यानी तीन गुना बढ़कर 1,881 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 639 करोड़ रुपये था।

रेवेन्यू 37% बढ़ा

MRPL का रेवेन्यू सालाना आधार पर 37.1% बढ़कर 35,590 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह 25,953 करोड़ रुपये था। कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) भी 975 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,519 करोड़ रुपये पहुंच गया।


कंपनी की कमाई का एक और अहम आंकड़ा EBITDA भी दोगुने से ज्यादा बढ़ा। यह पिछले साल के 1,565 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,210 करोड़ रुपये हो गया।

पहली छमाही में भी जोरदार बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में MRPL का मुनाफा बढ़कर 2,796 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी दौरान कंपनी ने 367 करोड़ रुपये कमाए थे। रेवेन्यू भी 46,942 करोड़ रुपये से बढ़कर 77,199 करोड़ रुपये पहुंच गया।

इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स 572 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,734 करोड़ रुपये हो गया। यानी कंपनी ने मुनाफे के मोर्चे पर अच्छी बढ़त दर्ज की।

हर शेयर पर 3 रुपये डिविडेंड

MRPL ने शेयरधारकों के लिए 3 रुपये प्रति शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। यह शेयर की फेस वैल्यू का 30% है।

MRPL का शेयर 14 अक्टूबर को NSE पर 5.38% बढ़कर 185.35 रुपये पर बंद हुआ। पिछले बंद भाव के मुकाबले इसमें 9.46 रुपये की तेजी आई। कंपनी के तिमाही नतीजों से पहले शेयर में यह उछाल देखने को मिला।

Jio Platforms IPO: जियो आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे पैसा; जानिए 8 बड़ी बातें

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।