क्या Sensex-Nifty सितंबर में हिट कर सकते हैं नया हाई?

HDFC Securities के दीपक जसानी का कहना है कि जल्द ही निफ्टी के ऑल टाईम हिट करने की संभावना काफी मुश्किल नजर आ रही है

अपडेटेड Aug 23, 2022 पर 7:04 PM
बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी कुछ समय से अपने 50 DMA और 200 DMA दोनों के ऊपर ट्रेड कर रहा है जो रैली में मजबूती का संकेत है

सेंसेक्स-निफ्टी में हाल के दिनों में जून के निचले स्तरों से जोरदार तेजी आई है और धीरे-धीरे ये अक्टूबर 2021 के हाई के बहुत करीब जाते नजर आए। लेकिन पिछले 2 दिनों में इनको कठोर प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है। फिलहाल आज के कारोबार में निफ्टी 54 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 17545 के आसपास नजर आ रहा है । वहीं सेंसेक्स करीब 200 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 58,972.40 के आसपास नजर आ रहा है। निफ्टी और सेंसेक्स इस समय 18604 और 62245.43 के अपने ऑल टाइम हाई से करीब 6 फीसदी दूर नजर आ रहे हैं।

Religare Broking के मनोज वायलार (Manojh Vayalar) का कहना है कि सितंबर तक निफ्टी के न्यू हाई छूने की करीब 50 फीसदी संभावना नजर आ रही है। लेकिन वर्तमान लेवल पर इसमें कंसोलिडेशन की ज्यादा अच्छी संभावना दिख रही है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी ने 15500 के निचले लेवल से पिछले 2 महीने के दौरान जोरदार तेजी दिखाई है। अब अगले 1 या 2 महीने में टाइम करेक्शन आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया होगी। ऐसे में हमें निफ्टी में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। मनोज वायलार का मानना है कि निफ्टी 18600-18800 का स्तर छू सकता है।

कमजोरी के दौर में भी इन स्मॉलकैप आईटी शेयरों पर म्यूचुअल फंडों ने बनाए रखा है विश्वास, आइए डालतें हैं इन पर एक नजर


बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी कुछ समय से अपने 50 DMA और 200 DMA दोनों के ऊपर ट्रेड कर रहा है जो रैली में मजबूती का संकेत है लेकिन 2 महीने के बुल रन के बाद पूरी दुनिया के बाजार मुनाफावसूली के दौर में गुजर रहे हैं और भारत के बाजार भी इसका अपवाद नहीं हैं।

HDFC Securities के दीपक जसानी का कहना है कि जल्द ही निफ्टी के ऑल टाईम हिट करने की संभावना काफी मुश्किल नजर आ रही है। वास्तविकता यह है कि निफ्टी में शुक्रवार से एक शॉर्ट टर्म करेक्शन का दौर शुरू हुआ है। दीपक जसानी का कहना है कि अब से साल 2022 के अंत तक निफ्टी में 18100 के ऊपरी स्तर और 15850 के निचले स्तर की संभावना नजर आ रही है।

Geojit Financial Services के विनोद नायर ने बाजार की शॉर्ट टर्म की चाल पर कोई भविष्णवाणी करने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने कहा कि बाजार की वर्तमान तेजी आगे भी जारी रह सकती है। लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि एफआईआई की तरफ से आने वाले पैसे में तेजी जारी रहे, घरेलू निवेश में भी तेजी कायम रहे,और स्मॉलकैप शेयरों पर निवेशक मेहरबान रहें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।