Top F&O Calls: बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी सपाट कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में इंटरग्लोब एविएशन, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और ग्रासिम के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एमएंडएम, आईसीआईसीाई लोम्बार्ड, भारती एयरटेल, पोलीकैब और आदित्य बिड़ला कैपिटल के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा वोल्टाज, ग्लेमार्क फार्मा, बिड़लासॉफ्ट, ट्रेंट और रैमको सीमेंट्स में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि हिंदुस्तान कॉपर, बलरामपुर चीनी, पिरामल एंटरप्राइजेज, गेल और हिंडाल्को के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
