बैंक निफ्टी इंडेक्स में बंधन बैंक की जगह केनरा बैंक को किया जाएगा शामिल, निफ्टी 50 में ट्रेंड और BEL की एंट्री मुमकिन

निफ्टी सूचकांक में सितंबर से जुड़े फेरबदल के तहत केनरा बैंक को बैंक निफ्टी इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है। ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक, सितंबर के फेरबदल में टाटा ग्रुप की रिटेल फर्म ट्रेंट लिमिटेड और सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 3:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केनरा बैंक के शेयरों में इस साल अब तक 21 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही है।

निफ्टी सूचकांक में सितंबर से जुड़े फेरबदल के तहत केनरा बैंक को बैंक निफ्टी इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है। ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक, सितंबर के फेरबदल में टाटा ग्रुप की रिटेल फर्म ट्रेंट लिमिटेड और सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) में शामिल किया जा सकता है। ये दोनों कंपनियां एलटीआईमाइंड ट्री (LTIMindtree) और डिवीस लैबोरेटरीज (Divi’s Laboratories) की जगह शामिल हो सकती हैं।

ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में इस साल अब तक 89 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है, जबकि इस दौरान 9 पर्सेंट की तेजी रही है। इसी अवधि में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 62 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही। कट ऑफ के तौर पर जुलाई के आखिर तक के एवरेज मार्केट-कैप पर विचार किया जाएगा। निफ्टी इंडेक्स में कंपनियों में फेरबदल के बारे में अगस्त के तीसरे-चौथे हफ्ते में ऐलान किया जा सकता है।

नुमावा ऑल्टरनेटिव एंड क्वांटिटिव के हेड अभिलाष पगारिया ने बताया, ' हमें पक्के तौर पर यकीन है कि निफ्टी 50 में ट्रेंट लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की जगह ट्रेंट लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को शामिल किया जाएगा। अगर यह बदलाव होता है, तो ट्रेंड लिमिटेड में 50 करोड़ डॉलर लिमिटेड का इनफ्लो होगा, जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 44 करोड़ डॉलर का इनफ्लो देखने को मिलेगा। साथ ही, 'एलटीआईमाइंड ट्री और डिवीस लैबोरेटरीज को निफ्टी 50 से बाहर करने से क्रमशः 21 करोड़ डॉलर और 26 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो देखने को मिल सकता है।


जहां तक निफ्टी बैंक (Nifty Bank) का सवा है, तो इस सूचकांक में बंधन बैंक की जगह केनरा बैंक को शामिल किया जा सकता है। केनरा बैंक में इस साल अब तक 21 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही है, जबकि बंधन बैंक इस साल अब तक 17 पर्सेंट डाउन है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।