Capacite Infraprojects Share Price: रियल एस्टेट कंपनी कैपेसिट इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (Capacite Infraprojects) के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर इंट्राडे में 5 फीसदी की तेजी लगाता नजर आया। दरअसल, स्टॉक में यह तेजी कंपनी को चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) से मिले ₹368.98 करोड़ ऑर्डर के बाद आई है। कंपनी ने मंगलवार 6 अक्तूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) से लगभग ₹368.98 करोड़ (GST को छोड़कर) का 'लेटर ऑफ़ एक्सेप्टेंस' (LoA) मिला है।
इस ऑर्डर में तिरुमंगलम मेट्रो स्टेशन के पास वायाडक्ट के साथ खाली ज़मीन के टुकड़ों पर इमारतों का निर्माण शामिल है। काम के दायरे में सिविल वर्क, आर्किटेक्चरल फिनिशिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल (E&M) काम, वेंटिलेशन और एयर-कंडीशनिंग (VAC), लिफ्ट और अन्य संबंधित काम शामिल हैं।
Capacite Infraprojects के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल कात्याल ने कहा, "Capacite Infraprojects को चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के साथ जुड़ने पर गर्व है। यह प्रोजेक्ट हमारी यात्रा में एक अहम पड़ाव है और पब्लिक सेक्टर में हमारी मौजूदगी को और मज़बूत करता है।"
कात्याल ने आगे कहा, "हमारी काम करने की क्षमता पर जताया गया भरोसा, क्वालिटी, सुरक्षा और कुशलता के साथ मुश्किल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के हमारे कमिटमेंट को दिखाता है। हम भारत के शहरी ट्रांसपोर्ट के विकास में अहम योगदान देने और देश-निर्माण की पहलों में एक भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर अपनी स्थिति को मज़बूत करने के लिए उत्सुक हैं।"
कंपनी ने कहा कि यह वर्क ऑर्डर सामान्य कामकाज के दौरान मिला है और यह उसके आम सिविल कॉन्ट्रैक्टिंग ऑपरेशन्स का हिस्सा है।
कंपनी को अगस्त में महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स से भी लगभग ₹741 करोड़ (GST को छोड़कर) का ऑर्डर मिला था। इसमें कांजुरमार्ग में महिंद्रा रेनफॉरेस्ट और महालक्ष्मी में महिंद्रा बीकन हिल के लिए कोर और शेल निर्माण का काम शामिल था।
उस समय, कात्याल ने कहा था कि महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स के साथ जुड़ने से कंपनी की इंजीनियरिंग विशेषज्ञता, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट क्षमता और बड़े पैमाने पर मुश्किल प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के ट्रैक रिकॉर्ड की पुष्टि होती है।
मंगलवार को ऑर्डर मिलने की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में 4.7% तक की बढ़त हुई और वे ₹186.97 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए, लेकिन बाद में बढ़त थोड़ी कम हो गई और दोपहर 2.54 बजे शेयर ₹184.77 पर ट्रेड कर रहे थे, जो अब भी 3.44% ऊपर थे। इस स्टॉक में 2026 में अब तक 28% से ज़्यादा और पिछले एक साल में 35% की बढ़त हुई है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।