Capex Data : बाजार की नजर जिस आंकड़े पर होती है वो है कैपेक्स। कैपेक्स वो जादूई नंबर है जो बाजार का मूड बना भी देता है बिगाड़ भी देता है। सेंटर, राज्य और प्राइवेट कैपेक्स की क्या है पूरी पिक्चर, कौन कैपेक्स में आगे है और कौन पिछड़ रहा है आइए इसको समझते हैं। वित्त वर्ष 2021 से वित्त वर्ष 2025 के बीच की सालाना कैपेक्स ग्रोथ पर नजर डालें तो इस अवधि में केंद्र सरकार के कैपेक्स में सालाना 24.3 फीसदी और प्राइवेट कंपनियों के कैपेक्स में सालाना 19.8 फसदी की ग्रोथ हुई। जबकि राज्य सरकारों के कैपेक्स में सालाना 11.9 फीसदी की बढ़त हुई।
