CLSA on capex: मंगलवार के दिन बाजार में मंगल देखने को मिल रहा है। बाजार कल की बिकवाली से उबरा है। निफ्टी 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 23550 के पार निकल गया है। बैंक निफ्टी में 700 अंक से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। कैपिटल गुड्स शेयरों में शानदार रिकवरी है। निफ्टी का कैपिटल गुड्स इंडेक्स करीब तीन फीसदी चढ़ा है। 6 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ ABB वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही BHEL,कमिंस और HAL भी 5 फीसदी चढ़े हैं। वहीं सरकारी बैंकों,मेटल और फार्मा में भी अच्छी तेजी है।
आगे कैपेक्स में तेजी की उम्मीद, कैपिटल गुड्स शेयरों में जोर तेजी
कैपिटल गुड्स शेयरों में आज तेजी है। दरअसल,आगे कैपेक्स में तेजी की उम्मीद है। CLSA ने कैपेक्स को लेकर एक खास रिपोर्ट निकाली है। इस रिपोर्ट में CLSA के एनालिस्ट ने कहा है कि रियल कैपेक्स में सालाना आधार पर 19 फीसदी की ग्रोथ संभव है। आगे कैपेक्स में तेजी आने के संकेत हैं। डिफेंस में 13 फीसदी कैपेक्स ग्रोथ बाजार के लिए राहत की बात है। ब्रोकरेज हाउस ने L&T, HAL, NCC और JKIL पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उसका कहना है कि 2025 में ऑर्डर और एग्जिक्यूशन में सुधार दिख सकता है। ऑर्डर और एग्जिक्यूशन में रिकवरी से पॉजिटिव सरप्राइज संभव है।
पावर सेक्टर में कैपेक्स की बात करते हुए CLSA के एनालिस्ट ने कहा है कि NTPC कैपेक्स को लीड कर सकता है। NTPC एनर्जी ट्रांजिशन के लिए कैपेक्स करेगी। कैपेक्स के लिए राज्य सरकारों को ब्याज मुक्त लोन मिलेगा। राज्य सरकारों को 1.5 लाख करोड़ रुपए का लोन मिलेगा। 4.3 लाख करोड़ के साथ CPSE कैपेक्स में सालाना आधार पर 13 फीसदी का उछाल संभव है। पावर कैपेक्स को CPSE से बूस्ट मिलेगा।
CLSA के एनालिस्ट ने कहा है कि रेलवे में कैपेक्स ग्रोथ नहीं होने से निराशा है। इस सेक्टर में इलेक्ट्रिफिकेशन और रॉलिंग स्टॉक आवंटन से निराशा हुई है। रेलवे पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में बढ़ की कमी से विद्युतीकरण के चरम पर पहुंचने और रोलिंग स्टॉक के लिए कम आवंटन से निराशा होनी चाहिए।
एयरफोर्स को बजट में ज्यादा हिस्सा मिला है। वित्त वर्ष 2026 में बजट में डिफेंस का हिस्सा 9 फीसदी बढ़ा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।