Get App

Capital Goods Stocks: कैपिटल गुड्स शेयरों की जोरदार पिटाई, 6 महीनों में 30-40% आया करेक्शन, आखिर गिरावट की क्या वजह

27 जनवरी के कारोबार में केयंस का शेयर 6 फीसदी, टीटागढ़ रेल, CG पावर, सुजलॉन, आइनॉक्स विंड के शेयरों में 5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं हनीवेल, थर्मैक्स, HAL और टिमकेन के शेयर 4 फीसदी तक लुढ़के

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2025 पर 5:22 PM
Capital Goods Stocks: कैपिटल गुड्स शेयरों की जोरदार पिटाई, 6 महीनों में 30-40% आया करेक्शन, आखिर गिरावट की क्या वजह
कैपिटल गुड्स कंपनियों के वैल्युशन महंगे हो चले थे। कैपिटल गुड्स इंडेक्स का PE 43X पर पहुंच गए है।

Capital Goods Stocks:  कैपिटल गुड्स शेयरों की जोरदार पिटाई चल रही है। पिछले 6 महीनों में कैपिटल गुड्स शेयर 30-40% तक का करेक्शन दिखा चुका है। 27 जनवरी 2025 को कैपिटल गुड्स शेयरों में भारी दबाव देखने को मिला। इस सेक्टर से जुड़े शेयरों में 4-6 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। आखिर कैपिटल गुड्स शेयरों में दिक्कत है ? आइए डालते है एक नजर।

दरअसल कैपिटल गुड्स कंपनियों के वैल्युशन महंगे हो चले थे। कैपिटल गुड्स इंडेक्स का PE 43X पर पहुंच गए है। भारत की इकोनॉमी में मंदी (India Economy Recession) के संकेत हैं और आगे भी अर्निंग पर असर दिख सकता है। जिसके कारण भी कैपिटल गुड्स शेयरों में दबान देखने को मिल रहा है।

वहीं सरकारी, प्राइवेट कैपेक्स कम हो रहा है। बजट में मिले पैसे भी पूरी तरह से खर्च नहीं हुए है। ऐसे में अब बाजार की नजर बजट पर रहने वाली है।

BSE कैपिटल गुड्स इंडेक्स का प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें