CARE Ratings के शेयरों में 20% का अपर सर्किट, Q2 नतीजों के बाद जमकर हो रही खरीदारी

FY25 की सितंबर तिमाही में CARE Ratings का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 46.88 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, तिमाही के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 22 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी देखी गई और यह 117.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Oct 24, 2024 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
CARE Ratings Share: केयर रेटिंग्स के शेयरों में आज 24 अक्टूबर को 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया।

CARE Ratings Share: केयर रेटिंग्स के शेयरों में आज 24 अक्टूबर को 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इस समय यह स्टॉक BSE पर 1409.15 रुपये के भाव पर लॉक हो गया है, जो कि इसका 52-वीक हाई है। दरअसल, कंपनी ने FY25 की सितंबर तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। यह वजह है कि आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4,213.46 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 836 रुपये है।

कैसे रहे CARE Ratings के तिमाही नतीजे?

FY25 की सितंबर तिमाही में केयर रेटिंग्स का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 46.88 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, तिमाही के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 22 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी देखी गई और यह 117.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। केयर रेटिंग्स के बोर्ड ने Q2FY25 के लिए 7 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिससे सेंटीमेंट को और बढ़ावा मिला।


सितंबर तिमाही में केयर रेटिंग्स ने शानदार आंकड़े पेश किए, जिसमें EBITDA 33 फीसदी बढ़कर 55.72 करोड़ रुपये हो गया और EBITDA मार्जिन 47 फीसदी रहा, जो इसके बिजनेस सेगमेंट्स में एफिशिएंट मैनेजमेंट और मजबूत परफॉर्मेंस को दिखाता है। कंपनी ने अपनी ग्रोथ का श्रेय अपने कोर रेटिंग बिजनेस और नए नॉन-रेटिंग वर्टिकल दोनों को दिया।

CARE Ratings के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में केयर रेटिंग्स के शेयरों में 36 फीसदी की शानदार तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 25 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 50 फीसदी भाग चुके हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 56 फीसदी का रिटर्न मिला है। इतना ही नहीं, पिछले 4 सालों में स्टॉक ने 372 फीसदी का मुनाफा कराया है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।