CarTrade का स्टॉक IPO प्राइस से 15 प्रतिशत नीचे, एनालिस्ट्स को बढ़ने की उम्मीद

मार्केट एक्सपर्ट्स को कंपनी का स्टॉक शॉर्ट टर्म में बढ़कर 1,550 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है

अपडेटेड Sep 21, 2021 पर 6:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

CarTrade के स्टॉक का प्राइस मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 1,380 रुपये पर था, जो इसके 1,618 रुपये प्रति स्टॉक के IPO प्राइस से लगभग 15 प्रतिशत कम है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स को इस स्टॉक में तेजी आने की उम्मीद है क्योंकि देश में सेकेंड हैंड कारों का मार्केट 2026 तक 15 प्रतिशत के CAGR से बढ़कर लगभग 50 अरब डॉलर पर पहुंचने की संभावना है।

एक्सपर्ट्स ने इस स्टॉक को लंबी अवधि के लिए खरीदने की सलाह दी है। 

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक बेचेगा बजाज आलियांज के इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स

CarTrade सेकेंड हैंड कारों की खरीद और बिक्री के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इस मार्केट के कुछ वर्षों में लगभग दोगुना होने के अनुमान के कारण कंपनी को भी इसका फायदा मिलेगा।

इस स्टॉक के अभी 1,618 रुपये के IPO प्राइस से लगभग 15 प्रतिशत नीचे होने के कारण इस प्रत्येक गिरावट पर खरीदा जा सकता है। इसके लिए रेजिस्टेंस 1,415 रुपये के लेवल पर है। इसे तोड़ने के बाद यह 1,550 रुपये तक जा सकता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस स्टॉक को 1,415 रुपये से ऊपर खरीदना चाहिए। इसमें मौजूदा प्राइस से कुछ और गिरावट आ सकती है।


अगर यह 1,410 से 1,420 रुपये को पार करने में नाकाम होता है तो यह गिरकर 1,300 से 1,250 रुपये तक भी जा सकता है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस स्टॉक को 1,415 रुपये या लगभग 1,300 रुपये के लेवल पर खरीदने से इनवेस्टर्स को अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।