Castrol India Q1 Results: मार्च तिमाही में मुनाफे में 4% का इजाफा, रेवेन्यू 9% बढ़ा

Castrol India Q1 Results: मार्च 2026 तिमाही में खर्च 1,245.47 करोड़ रुपये के रहे। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 51 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कैस्ट्रॉल इंडिया ने साल 2025 के लिए 5.25 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की थी

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 4:21 PM
Story continues below Advertisement
Castrol India कैलेंडर ईयर को वित्त वर्ष के तौर पर फॉलो करती है।

Castrol India March Quarter Results: लुब्रिकेंट बनाने वाली कंपनी कैस्ट्रॉल इंडिया का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 4 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा 242.18 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 233.46 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 8.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1545.24 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 1422 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही में उसके खर्च 1,245.47 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 1,141.52 करोड़ रुपये के थे। कंपनी कैलेंडर ईयर को वित्त वर्ष के तौर पर फॉलो करती है। साल 2025 में कैस्ट्रॉल इंडिया का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 5,721.50 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 949.93 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Castrol India का शेयर लगभग फ्लैट


कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 51 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। 28 अप्रैल को इसका शेयर 0.43 प्रतिशत गिरावट के साथ 183.65 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 18100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। यह शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। एक साल में कीमत 12 प्रतिशत नीचे आई है। इस साल फरवरी में ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 250 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 232.40 रुपये और एडजस्टेड लो 170.20 रुपये है।

साल 2025 के लिए घोषित किया था ₹5.25 का ​फाइनल डिविडेंड

कैस्ट्रॉल इंडिया ने मार्च महीने में साल 2025 के लिए 5.25 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की थी। रिकॉर्ड डेट 23 मार्च 2026 थी। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इससे पहले कंपनी ने 2025 के लिए 3.50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था।

Maruti Suzuki India Q4 Results: मुनाफा 6% गिरा, रेवेन्यू 28% बढ़ा; ₹140 के डिविडेंड का ऐलान

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।