Maruti Suzuki India Q4 Results: मुनाफा 6% गिरा, रेवेन्यू 28% बढ़ा; ₹140 के डिविडेंड का ऐलान

Maruti Suzuki India Q4 Results: कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च 48125.3 करोड़ रुपये के रहे। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 14679.5 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
Maruti Suzuki India के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 7 अगस्त है।

ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 6.4 प्रतिशत गिर गया। आंकड़ा 3659 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले मुनाफा 3911.1 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 52462.5 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2025 तिमाही में यह 40920.1 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च 48125.3 करोड़ रुपये के रहे, जबकि एक साल पहले ये 37585.5 करोड़ रुपये के थे। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 14679.5 करोड़ रुपये और ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14500.2 करोड़ रुपये रहा।

Maruti Suzuki के डिविडेंड के लिए 7 अगस्त रिकॉर्ड डेट


कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 140 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है। रिकॉर्ड डेट 7 अगस्त है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। यह बैठक 31 अगस्त को होगी। डिविडेंड के पेमेंट की तारीख 9 सितंबर 2026 है। वित्त वर्ष 2025 के लिए मारुति सुजुकी ने 135 रुपये का डिविडेंड बांटा था।

शेयर में गिरावट

28 अप्रैल को मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर में गिरावट है। दिन में शेयर BSE पर पिछली क्लोजिंग से लगभग 3 प्रतिशत गिरकर 12831 रुपये के लो तक गया। बाद में 2.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 12891.70 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर 6 महीनों में 21 प्रतिशत कमजोर हुआ हैं। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 58.53 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Castrol India Q1 Results: मार्च तिमाही में मुनाफे में 4% का इजाफा, रेवेन्यू 9% बढ़ा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।